20 साल की कैद के बाद अब राम रहीम पर लटकी ये तीन तलवार
नई दिल्ली। सोमवार दोपहर को सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को 20 की सजा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को गुरमीत को दो साध्वियों से रेप का आरोपी पाया था। अदालत ने गुरमीत को रेप की सजा दी है लेकिन 20 साल की सजा पाने वाले बाबा के खिलाफ रेप का मामला अकेला नहीं है। इसके खिलाफ और भी कई संगीन मामले हैं। तीन और मामलों में आने वाले दिनों में बाबा पर फैसला आना है।


डेरा मैनेजर का मर्डर
2002 में जुलाई में डेरा के मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या हुई। गुरमीत पर आरोप है कि उसने ही इस हत्या की साजिश रची और रंजीत को मरवाया। बताया जाता है कि रंजीत सिंह गुरमीत के काले कारनामों को लेकर दुखी था और उसने ही दो साध्वियों का वो खत डेरे के बाहर मीडिया तक पहुंचाया था, जिसमें उन्होंने गुरमीत पर रेप का आरोप लगाया था। इस मर्डर के मामले की भी सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हो रही है। ये केस भी अपने आखिरी दौर में है और आने वाले समय में इस पर फैसला आ सकता है।
Recommended Video


पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या
2002 में डेरा सच्चा सौदा की साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को खत लिखकर गुरमीत को रेपिस्ट बताया था। इस खत को सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में छापा था, इतना ही नहीं उन्होंने डेरे के भीतर और भी कई गैर-कानूनी गतिविधियों की खबर अपने अखबार में छापी थीं। अक्टूबर 2002 को उनकी गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे भी राम रहीम को ही माना गया। ये मामला भी सीबीआई की पंचकूला अदालत में है और जल्दी ही इस पर फैसला आ सकता है।

साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला
गुरमीत पर डेरा के 400 से ज्यादा साधुओं को नपुंसक बनाने काा भी आरोप है। इस मामले की भी सीबीआई जांच चल रही है। 2014 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इस मामले की जांच सीबीआई ने शुरू की। सिरसा में साधुओं को नपुंसक बनाने के इस मामले में अभी जांच चल रही है, जल्दी ही इसमें चार्जशीट दाखिल हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications