डेरे में राम रहीम बनता था बिग-बॉस, घर में बंद लड़कियों से कराता था अपनी मर्जी के काम
डेरे में राम रहीम बनता था बिग-बॉस, घर में बंद लड़कियों से कराता था अपनी मर्जी के काम
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम रोहतक जेल में बंद है। गुरमीत को दो साध्वियों से रेप के मामले में दोषी पाए जाने के बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई है। बाबा के डेरे में तमाम तरह के कारनामे करता था लेकिन वो इन्हें बाहर नहीं आने देता था। अब बाबा जेल में है तो उसके करीबी ही उसकी पोल खोल रहे हैं। उसके बिग बॉस बनकर लड़कियों को घर में बंद करने को लेकर बाबा के ही पुराने भक्त ने खुलासा किया है।


डेरे के भीतर बिग-बॉस बाबा
आजतक की खबर के मुताबिक, बाबा के पुराने भक्त गुरदास ने बताया है कि राम रहीम अपने डेरे के अंदर टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' की तरह ही शो चलाता था, यहां वो अपनी मर्जी से प्रतिभागियों को घर से अंदर भेजता था। वह खुद ही इसके प्रतिभागी चुनता था। इस शो में हनीप्रीत ने भी भाग लिया था लेकिन जल्दी ही उसे बाहर बुला लिया था।

टॉयलेट में भी लगा रखा था कैमरा
रिएलिटी शो बिग देखने के बाद 2009 में गुरमीत ने इसी तरह का एक घर बनवाया और इसमें प्रतिभागियों को भेजा। इसमें जो प्रतिभागी होते थे, उन पर बाबा कैमरे से नजर रखता था। वह इसमें भाग ले रहे लोंगों से वह अलग-अलग टास्क कराता था। उसने इस घर में हर जगह कैमरे लगा रखे थे, यहां तक कि टॉयलेट में भी कैमरे लगाए हुए थे।

डेरा में उगी सब्जी उगाता था, बेचता था सोने के भाव
बाबा का डेरा 700 एकड़ में फैला है। इसमें से बहुत सारे हिस्से पर खेती होती थी। यहां पैदा होने वाली फसल के दाम सुन कोई भी चौंक जाए। उसके डेरे की सब्जियां तौल में नहीं बल्कि गिनकर बिकती थीं। गुरमीत डेरे के लोगों को एक हरी मिर्च एक हजार रुपए की बेचता था। वहीं बैंगन एक हजार से दो हजार तक होता था। बाबा छोटा बैंगन एक हजार रुपए और बड़े बैंगन को 1500 से 2000 में बेचता था।
राम रहीम के डेरे में पैदा होने वाली मटर भी तौल कर नहीं बल्कि गिनकर बिकती थी और वो भी उसके दाने निकाल कर। मटर के पांच दानों की कीमत एक हजार रुपए होती थी। ऐसे में अगर आपको डेरे में उगाई आधा किलो मटर चाहिए तो ये करीब एक लाख रुपए की मिलेगी। इसके अलावा टमाटर दो हजार और प्रसाद में मिलने वाला पपीता 5000 रुपए मे बेचा जाता था।












Click it and Unblock the Notifications