10वीं फेल राम रहीम फर्जी डिग्री से बना डॉक्टर, हनीप्रीत थी 12वीं पास
नई दिल्ली। दो साध्वियों से रेप के मामले में सजा काट राम रहीम के जीवन के बारे में रोज नई जानकारियां सामने आ रही है। ताजा मामला राम रहीम की डिग्रियों से जुड़ी हुई है। 10वीं फेल राम रहीम खुद को पीएचडी डिग्री धारक बता नाम के आगे डॉक्टर लगाता था। वहीं राम रहीम की तथाकथित बेटी हनीप्रीत सिर्फ 12वीं पास थी लेकिन उसके पास एमबीए तक की डिग्री थी। कैसे हुआ ये खुलासा, आइए जानते हैं..

2016 में मिली थी डिग्री
राम रहीम ने 2016 में दावा किया था कि उसको इंग्लैंड की एक 'वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी' न पीएचडी की डिग्री दी है। इस डिग्री के बाद से ही राम रहीम अपने नाम के आगे डॉक्टर लगाने लगा था। लेकिन हाल ही में हुई जांच में इंग्लैंड की सरकार ने कहा कि उनके यहां इस नाम की कोई यूनिवर्सिटी ही नहीं है। ऐसे में सरकार अब राम रहीम की फर्जी डिग्री की जांच करने की तैयारी कर रही है।
Recommended Video


ट्विटर पर राम रहीम की डिग्री ने किया था ट्रेंड
बता दें की राम रहीम ने डिग्री लेते समय बकायदा अपनी फोटो भी जारी की थी जिसमें वो काले रंग का गाउन और टोपी पहन कर मंच पर खड़ा है और यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर उसे पीएचडी की डिग्री से सम्मानित कर रहे हैं। इस डिग्री मिलने की खुशी राम रहीम के भक्तों ने खूम मनाया था। यहां तक कि उस दिन ट्विटर पर थोड़े देर के लिए #Happy25Jan ट्रेंड भी देखने को मिला था।

हनीप्रीत का MBA
डेरा मुख्यालय में राम रहीम के बाद सबसे ज्यादा उसकी तथाकथित बेटी हनीप्रीत की चलती थी। डेरे के प्रबंधन से लेकर राम रहीम की फिल्मों तक, सभी जिम्मेवारी हनीप्रीत ही संभालती थी। हनीप्रीत ने डेरे में अपने बारे में अफवाह फैला रखी थी कि वो एमबीए पास है इसीलिए इतनी कार्यकुशलता से काम कर लेती हैं। लेकिन हाल ही सेंसर बोर्ड में हनीप्रीत द्वारा दाखिल एक कागजात काफी वायरल हुआ था जिसमें खुलासा हुआ की हनीप्रीत केवल 12वीं पास है।
-
उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अमर्यादित टिप्पणियों पर रोक के निर्देश -
MP News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने नेपानगर को दी 363 करोड़ की सौगात, कई विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन -
Laura Loomer India Visit: Trump की खास दोस्त, भारत को गाली देने वाली लौरा लूमर कौन, क्यों आईं दिल्ली? -
Mojtaba Khamenei Health: ईरान में धमाके के बीच फरार हुए मोजतबा खामेनेई, इस देश ने दी शरण -
Ladli Behna Yojana: इन महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 1500 रुपये, घर बैठे ऐसे करें स्टेटस चेक -
जीत का जश्न अभी थमा नहीं था कि मिली एक और गुड न्यूज! सूर्या ने फैंस से छिपाई बड़ी बात, एक वीडियो से खुला राज -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना हुआ और सस्ता! 10 ग्राम गोल्ड की कीमत में बड़ी गिरावट, आज क्या है नया रेट -
'मुझे रात 9 बजे अजीब सी तलब लगती है और फिर', फेमस एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा, जेल से बाहर आकर बताई सच्चाई -
आज का सिंह राशिफल 15 मार्च 2026: कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई पहचान, रिश्तों में रखें धैर्य -
North Korea missile launch: युद्ध के माहौल के बीच किम जोंग उन ने दागी मिसाइल, जपानी PM ने बुलाई इमरजेंसी बैठक -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
Shani Asta 2026: शनि हुए अस्त, इन तीन राशियों की किस्मत बनेगी रॉकेट, जमकर होगा धनलाभ












Click it and Unblock the Notifications