राम रहीम के समर्थकों में पड़ी फूट, खुफिया सूत्रों से मिली सूचना
हिंसा की बात पर डेरा समर्थकों में पड़ी फूट, एक धड़े ने का हिंसा
नई दिल्ली। सोमवार दोपहर को सीबीआई अदालत ने गुरमीत राम रहीम को 20 की सजा सुनाई है। अदालत ने शुक्रवार को गुरमीत को दो साध्वियों से रेप का आरोपी पाया था। शुक्रवार को अदालत के बाबा को दोषी करार देते ही हरियाणा, पंजाब में भयंकर हिंसा हुई थी। हरियाणा सरकार को खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला है कि हिंसात्मक प्रदर्शन को लेकर डेरा समर्थक दो भागों में बंटे हैं और इसको लेकर उनमें टकराव की स्थिति भी आई।


नरम डेरा समर्थकों की एक ना चली
शुक्रवार को डेरामुखी गुरमीत जब पंचकूला अदालत में पेशी के लिए निकला तो तभी समर्थक हथियार जुटाने लगे थे लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो ये सब नहीं चाहते थे। डेरा समर्थकों में एक धड़ा ऐसा भी है जो चाहता था कि अदालत जो भी फैसला दे उसका सम्मान हो। इन दोनों गुटों में इस बात पर तनाव भी हुआ लेकिन नरम धड़े के लोग कम पड़ गए और उनकी एक ना मानते हुए डेरा समर्थकों ने हिंसा की। इससे दूसरा धड़ा खुश नहीं है और ये लोग अब वो डेरा छोड़ अपने घरों को लौटने लगे हैं। हरियाणा सरकार बसों का इंतजाम करवा इन्हें डेरे से घर भेज रही है।
Recommended Video


20 साल की सजा काटेगा गुरमीत
सोमवार को सीबीआई अदालत ने डेरामुखी गुरमीत को 376 के दो मामले, 509 और 511 में अलग-अलग सजा सुनाई। रेप में 10-10 साल जबकि 509 और 511 में एक-एक साल की सजा मिली है। 509 और 511 में मिली एक-एक साल की सजा रेप की सजा के साथ ही चलेगी लेकिन रेप के दोनों केसों में मिली सजा एक साथ नहीं चलेगी यानि दोनों मामलों में अलग-अलग उसे सजा काटनी होगी। ऐसे में बीस साल तक उसे जेल में रहने होगा। उस पर 30 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है, इसमें से 28 लाख रुपए दोनों पीड़िताओं को देने होंगे।

2002 में सामने आया था रेप का मामला
2002 में गुरमीत के ही डेरे में रहने वाली एक साध्वी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को खत लिखकर 100 से भी ज्यादा साध्वियों के साथ यौन शोषण की बात कही थी। मामला सीबीआई के पास आया तो डेरे में रहने वाली 40 से ज्यादा लड़कियों ने अफसरों के सामने यौन शोषण की बात स्वीकारी। हालांकि इस लंबी लड़ाई में सभी एक-एक कर पीछे हटते गए लेकिन दो साध्वी कभी भी पीछे नहीं हटीं और इस केस को अंजाम तक पहुंचाया।












Click it and Unblock the Notifications