बाबा का ढाबा: पत्नी को नहीं पति के हालत की खबर, कहा- वो बेहोश मिले, हमने कुछ नहीं देखा

नई दिल्ली, 18 जून: राजधानी के मालवीय नगर में 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले कांता प्रसाद की जिंदगी में उतार चढ़ाव जारी है। पहले तो उनको फेमस करने वाले यूट्यूबर गौरव वासन के साथ उनका पैसों को लेकर विवाद हुआ। चंद दिनों पहले वो मामला शांत ही हुआ था कि गुरुवार रात कांता प्रसाद संदिग्ध अवस्था में मिले। आनन-फानन में उनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोगों का दावा है कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन उनकी पत्नी को इस बारे में कुछ भी नहीं पता।

Recommended Video

    Baba Ka Dhaba: Kanta Prasad ने की Suicide की कोशिश, Hospital में भर्ती | वनइंडिया हिंदी
    बाबा का ढाबा

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बीती रात 80 वर्षीय कांता प्रसाद को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों का दावा है कि उन्होंने शराब और नींद की गोली एक साथ ली थी। इस बारे में उनके बेटे का बयान भी ले लिया गया है।। वहीं उनकी पत्नी बदामी देवी ने कहा कि उनको कुछ भी नहीं पता कि उनके पति के साथ क्या हुआ और उन्होंने क्या खाया। उन्होंने कुछ भी नहीं देखा, वो बेहोश पड़े मिले। उस वक्त वो ढाबे पर थीं। उन्हें अभी तक डॉक्टरों ने भी कुछ नहीं बताया है और ना ही उन्हें ये पता कि उनके पति के दिमाग में क्या चल रहा।

    क्या था पहला विवाद?
    दरअसल वीडियो वायरल होने के बाद 45 लाख रुपये का चंदा आया। बाबा का दावा है कि पहले उनको 39 लाख मिले, लेकिन बाद में वो 45 लाख हो गए। उनको सही से नहीं पता कितने रुपये आए, ऐसे में उन्होंने गौरव पर धोखाधड़ी का आरोप लगा दिया। इसके बाद उन्होंने 5 लाख रुपये लगाकर रेस्टोरेंट खोला, जो लॉकडाउन की वजह से ठप पड़ गया। बाद में उनको फिर से ढाबे पर लौटना पड़ा। इसके अलावा उन्होंने वीडियो जारी कर यूट्यूबर गौरव से माफी भी मांगी थी। जिसके बाद गौरव भी उनके पास पहुंचे और सारे गिले सिकवे दूर कर लिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+