Baba Bageshwar ने बताया कि कौन हैं उनकी फेवरेट एक्ट्रेस, ये भी बताया कौन सी फिल्म देखी
Baba Bageshwar ने बताया कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन हैं, ये भी बताया कौन सी फिल्म देखी
बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में लाखों की भीड़ जुटती है। भारत ही नहीं विदेश तक में बाबा बागेश्वर के अनुयायी हैं। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में उग्रदराज से अधिक युवा भक्तों की भीड़ जुट रही है।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का बोलने का तरीका हो या उनके चमत्कार सबकुछ उनके भक्तों को अद्भु लगाता है। दूर-दूर से लोग उनके दरबार में अर्जी लगाने आते हैं।

सोमवार को बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यूपी के ग्रेटर नोएडा में श्रीमद् भागवत का पाठ करने पहुंचे हैं। बाबाक के भक्तों को परेशानी ना हो इसलिए वो कथा स्थल पर कार्यक्रम से 24 घंटे पहले ही पहुंच गए।
नोएडा पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक इंटरव्यू का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक सवाल के जबाब में बताया कि उनकी फेवेरट एक्ट्रेस कौन हैं और उन्होंने कौन सी फिल्म हाल ही में देखी है।
बाबा बागेश्वर ने आखिरी बार कौन सी फिल्म देखी थी?
न्यूज 18 को दिए गए इंटरव्यू में एंकर ने जब उनसे पूछा कि क्या वो फिल्में देखते हैं तो बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जबाव दिया कि सोने तक का समय तक नहीं मिलता। सफर के दौरान ही नींद पूरी करते हैं। हालांकि उन्होंने इसके साथ ही खुलासा किया कि उन्होंने कश्मीर फाइल्स फिल्म देखी थी।
बाबा बागेश्वर की कौन हैं फेवरेट अभिनेत्री
बागेश्वर बाबा आप अपने आप को सन्यासी तो मानते नहीं हैं तो आपकी फेवरेट अभिनेत्री कौन ? इसका जवाब देते हुए बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पहले बोले ना बाबा...इसके बाद उन्होंने कहा मेरी फेवरेट अभिनेत्री रानी लक्ष्मी बाई है।
यूनिफार्म सिविल कानून की पैरवी
इसके अलावा यूनिफार्म सिविल कानून को लगाया जाना चाहिए या नहीं इसके जवाब में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा हां बिलकुल इसे लागू होना चाहिए। पूरे देश के हर जाति धर्म के लिए एक कानून ही होना चाहिए। ये ही हिंदू राष्ट्र की कल्पना है।
मुसलमानों के पूर्वजों को बताया हिंदू
इस पर पत्रकार ने कहा अब इसी कारण तो ओवैसी आरोप लगा रहे हैंं हिंंदू कानून मुसलमानों पर थोपा जा रहा है। इस पर बाबा बागेश्वर ने कहा उनके भी पूर्वज सब हिंदू ही तो थे। क्या आप धर्म परिर्वतन की बात नहीं कर रहे इसके जवाब में बाबा बागेश्वर ने कहा ये धर्म परिवर्तन नहीं घर वापसी है।
हम धर्म परिवर्तन नहीं उनकी घर वापसी करवाते हैं
इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके सैकड़ोंं दूसरे धर्म के भक्त हैं, उन्होंने कहा मैं किसी को धर्म परिवर्तन नहीं करवाते जो धर्म बदल लेते हैं हम उन्हें वापस बुला लेते हैं। उन्होंने कहा मैं धर्म परिवर्तन नहीं करवाता मेरे सैकड़ों दूसरी जाति के भक्त है मैं उनसे धर्म परिवर्तन करने के लिए नहीं कहता हूं मैं उनसे कहता हूं कि भगवान राम का आदर्श मानकर कर सनातन बनने के लिए कहता हूं।
क्या किसी से आपको प्यार हुआ है?
इस सवाल का जबाब देते हुए बाबा बागेश्वर ने कहा मेरा प्यार मेरी मां और मेरे ईश्ट गुरु से हैं। उन्होंने कहा इस बार जब मैं अपनी मां से बहत दिन बाद मिला तो उन्होंने कहा शादी कर लो तो मैंने कहा कौन मेरे साथ टिकेगी वो झूठ बोलेगी और मैं उसकी पर्ची निकाल दूंगा। जिस पर उनकी मां खूब हंसी थी।
मैं ब्रह्मचारी नहीं हूं
बाबा बागेश्वर ने सीधे कहा मैं कोई साधु सन्यासी नहींं हूं। उनहोंने कहा एक बाबा का गृहस्त होने पर दिक्कत क्या है। भगवान राम हो या अन्य भगवाान सबकी गृहस्थ ही तो थे।












Click it and Unblock the Notifications