'मुझे बड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं', बालासोर रेल हादसे पर बागेश्वर बाबा का दावा, क्या टाल सकते थे दुर्घटना?
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बालासोर रेल हादसे पर कहा, ''मेरी संवेदना मृतकों के परिवारों के साथ है प्रभु उन्हें इस दुख को सहने की शक्ति दे। बाला जी सरकार से प्रार्थना करता हूं कि घायलों को जल्द स्वस्थ करे।''

Baba Bageshwar Dhirendra Krishna Shastri on balasore train accident: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'मुझे बड़ी घटनाओं के संकेत मिलते हैं।' वो अपनी अर्जी देशहित में लगाते हैं, तो उन्हें ऐसी बड़ी घटनाओं के बारे में संकेत मिल जाते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुजरात के वडोदरा में धार्मिक आयोजनों के लिए गए हुए थे। इसी दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्हें पता था कि ओडिशा के बालासोर रेल हादसा होने वाला है...?
इस सवाल के जवाब में बाबा बागेश्वर ने बड़ा दावा किया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, 'देश में घटने वाली बड़ी घटनाओं का संकेत उन्हें पहले से ही मिल जाता है। उन्हें ऐसी किसी भी चीज का आभास पहले से हो जाता है।'
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''इस हादसे को लेकर मेरा मन बहुत दुखी है। इससे हमें बहुत पीड़ा हुई है और मेरा मन व्यथित है। अब हम अर्जी लगाएंगे कि हादसे में घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।''
क्या ये हादसा टाल सकते थे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री...? इस सवाल के जवाब में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, ''घटना के बारे में पता होना और उसको टालना अलग बात होती है। भगवान कृष्ण को भी महाभारत के बारे में पहले से पता था तो क्या उन्होंने उसको टाल दिया था। हमारी शक्ति बस इशारा कर सकती है, जितनी पवन की स्पीड होती है, वहां तक हमें संकेत दे सकते हैं। हम हमेशा देशहित में अर्जी लगाते हैं।''
धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा, ''कोई भी आतंकी हमला हो या फिर कोई छुपी हुई बात हो, हम अपनी शक्तियों का प्रयोग करते रहेंगे। मेरे पास कई भूगर्भ विज्ञानी भी चोरी-चुपके तरीके से आते हैं। जब तक कोई हमारे पास अपनी अर्जी नहीं लगाएगा...,हम बालाजी के सामने अपनी अर्जी कैसे लगाएंगे।''
Recommended Video

हालांकि बागेश्वर बाबा के इस दावे को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना भी हो रही है। एक सूर्य प्रताप सिंह (आईएएस रिटायर्ड) ने लिखा,''अब इसका क्या करें? NDRF का चीफ बना दें? अपने पास घटनाओं के होने से पूर्व ही जानने की शक्ति बता रहे हैं,ये बाबा।''












Click it and Unblock the Notifications