शिमोगा से चुनाव लड़ेंगे बीएस येद्दियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटाये जाने के बाद येदियुरप्पा ने कर्नाटक जनता पार्टी बना ली थी लेकिन विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार के बाद तय माना जा रहा था कि उनकी पार्टी का भाजपा में विलय हो सकता है। नरेंद्र मोदी के भाजपा का प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होते ही येदियुरप्पा ने केजीपी के भाजपा में विलय के संकेत दे दिये थे।
येदियुरप्पा के अलावा बैंगलोर दक्षिण से अनंत कुमार चुनावी मैदान में हैं, जैसे की उम्मीद की जा रही थी कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है। अब उम्मीद की जा रही है कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के नाम और सीटों की घोषणा अंतिम लिस्ट में की जाएगी। दूसरी लिस्ट में 52 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।
वहीं बैंगलोर ग्रामीण से मुनीराज गौड़ा, बैंगलोर नॉर्थ से सदानंद गौड़ा, बेंगलोर सेंट्रल से पीसी मोहन और बैंगलोर साउथ से अनंत कुमार चुनाव लड़ेंगे। देखें पूरी सूची।












Click it and Unblock the Notifications