चेन्नई: कॉलेज के गेट पर छात्रा की चाकू मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
चेन्नई। चेन्नई के केके नगर के मिनाक्षी कॉलेज के मेन गेट पर छात्रा की निर्ममता से हत्या कर दी गई। बीकॉम में पढ़ने वाली 19 साल की छात्रा अश्विनी की कॉलेज के मेन गेट पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने छात्रा को चाकू मारकर भाग रहे आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

आरोपी की पहचान 26 साल के अलगेशन के तौर पर हुई जो मिनरल वाटर का काम करता है।हमले के बाद लोगों ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अब आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। वहीं पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि क्या वे दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे।












Click it and Unblock the Notifications