ISIS के चंगुल से वापस आना चाहता हैं आजमगढ़ का युवक, घरवालों को किया फोन

लखनऊ। दुनियाभर में आतंक का सबसे खौफनाक चेहरा बनकर उभरे आईएसआईएस के जुल्म की कहानी एक बार फिर सामने आयी है। यूपी के आजमढ़ के युवक ने अपने घरवालों को फोन करके अपनी आपबीती बतायी।

रूस के हथियार करेंगे आईएसआईएस का खात्मा

आजमगढ़ में रहने वाले 28 वर्षीय युवक ने अपने घर पर फोन करके कहा कि मैं पिछले छह महीने से आईएसआईएस के साथ काम कर रहा हूं और अब मैं घर लौटना चाहता हूं। उसने अपने परिवार वालों से उसकी मदद करने की भी गुहार लगायी है।

मोदी ने आईएसआईएस को बताया दुनिया का सबसे बड़ा खतरा

वहीं युवक के घरवालों ने खुफिया एजेंसियों से उनके बेटे को स्वदेश वापस लाने में मदद किये जाने की अपील की है। जिसके बाद पुलिस और आईबी की एजेंसियां युवक की जानकारी बटोरने में जुटी हुई हैं।

आईबी के अधिकारियों की मानें तो सीरिया जाने वालें युवको में यह बीसवां युवक है, जो आईएसआईएस में शामिल हुआ है। इनमें से छह युवक मारे जा चुके हैं जबकि कई लड़के स्वदेश वापसी चाहते हैं।

आजमगढ़ का यह युवक इंटरनेट के जरिए इन आतंकियों के चंगुल में फंसा था। जिसके बाद उसे तुर्की के रास्ते सीरिया भेज दिया गया। युवक को सुंदर लड़की से विवाह का झांसा दिया गया था। लेकिन जल्द ही आईएस की हकीकत सामने आने से युवक अब अपने वतन वापस आना चाहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+