दाउद, अबू सलेम और तालिबान के रुपए से मनाया जा रहा मुलायम का जन्मदिन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा का केंद्र बन गये हैं। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर बेहिसाब पैसे खर्च किये जाने पर जब उनसे पत्राकरों ने सवाल पूछा तो उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि यह रुपया तालिबान और आतंकवादी संगठन से आ रहा है।

azam khan

आजम खान जिस तरह के मिजाज के लिए जाने जाते हैं उनके लिए ऐसा बयान देना कोई नयी बात नहीं है। लेकिन जिस तरह से जनता की गाढ़ी कमाई में से करोड़ो रुपए खर्च करके मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा उस सवाल पर ऐसा बेतुका बयान उनको भारी पड़ सकता है। आजम खान पत्रकारों को सवालों से इतना खिन्न नजर आये कि उन्होंने यहां तक कह ड़ाला कि जो भी खर्चा हो रहा है उसके लिए पाकिस्तान के डान दाउद इब्राहीम, अबू सलेम, अल कायदा, तालिबान जैसे आतंकी संगठन रुपए भेज रहे हैं।

गौरतलब है कि आज मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर रामपुर में जबरदस्त तैयारी की गयी है। जिसके लिए 100 स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, नई सड़कें बन रही हैं, रंगाई-पुताई हो रही है, नए झंडे लहराए जा रहे हैं, जगह-जगह दीवारों पर मुलायम सिंह के पोस्टर लगाये जा रहे। यही नहीं मुलायम सिंह की सवारी के लिए लंदन से बग्घी मंगाई गयी है।

वहीं आजम खान का कहना है कि जैसे ही 21 नवंबर की रात 12 बजे पर घड़ी की सुईयां घंटा बजायेंगी ठीक उसी समय हमारे नेताजी एक बड़ी इमारत में 75 फीट का केक काटेंगे। अपने नेताजी को लेकर बेहद भावुक आजम ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाने का अवसर प्राप्त हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+