कहानी में Twist: अमर सिंह नहीं आजम खां हैं अखिलेश-शिवपाल के झगड़े का कारण!

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने आरोप लगाया है कि मुलायम के परिवार में मची कलह के लिए सीधे तौर पर अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान जिम्मेदार हैं।

इलाहाबाद। सपा मुखिया मुलायम सिंह इस वक्त अपने परिवार को एक करने में जुटे हैं, एक तरफ उनका बेटा है तो दूसरी ओर उनके अपने भाई और जान से प्यारे दोस्त अमर सिंह। अखिलेश और शिवपाल के बीच जो झगड़ा पनपा है, उसके पीछे कारण अमर सिंह को बताया जा रहा है।

लेकिन इसी बीच इस कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है, जिसमें कहा जा रहा है कि इस फसाद की असली जड़ अमर सिंह नहीं बल्कि उनके कट्टर दुश्मन आजम खां हैं।

ये कहना हमारा नहीं बल्कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद का है, जिन्होंने आरोप लगाया है कि मुलायम के परिवार में मची कलह के लिए सीधे तौर पर अखिलेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान जिम्मेदार हैं। आजम खां को जब सपा से बाहर किया गया तो उन्होंने सपा को खत्म करने की कसम खाई थी और वो अपनी कसम को ही पूरा करने में जुटे हैं।

शिया धर्मगुरु ने कहा कि आजम खां के दिल में मैल है, वो चाचा-भतीजे और बाप-बेटे को आपस में लड़ाकर खुद सीएम बनना चाहते हैं और इसी कारण उन्होंने ये सारा षड़यंत्र रचा है इसलिए मैं सीएम अखिलेश यादव से कहता हूं कि वह आजम के बहकावे में आने के बजाय उनकी असली मंशा को समझें और परिवार में झगड़ने के बजाय आजम के खिलाफ एक्शन लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+