आजम खान बोले, सरदार पटेल से भी ऊंची राम की मूर्ति रामपुर में बनाएं
रामपुर। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले सपा विधायक और यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर की प्रतिमा के निर्माण की घोषणा पर पलटवार किया है। आजम खान ने कहा कि हम अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा लगाने की बात का स्वागत करेंगे। आजम खान ने आगे कहा कि उन्हें (भाजपा और सीएम योगी) ये ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया जब सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी।

आजम खान ने कहा कि भगवान राम की मूर्ति बनाने का ख्याल उस वक्त क्यों नहीं आया, जब सरदार पटेल की प्रतिमा बनाई जा रही थी। आजम खान ने कहा कि सरकार को कोई प्रतिमा बनाने से क्यों रोकेगा। हम तो इस फैसले का स्वागत करेंगे। साथ ही हम तो चाहेंगे कि अयोध्या में बनाई जा रही मूर्ति से ऊंची रामपुर में बनाई जाए।
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवाली के मौके पर अयोध्या वालों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में सरयू किनारे भगवान राम की मूर्ति बनवाने की घोषणा कर सकते हैं। हालांकि मूर्ति की ऊंचाई 151 मीटर तय की गई है लेकिन इस पर अंतिम फैसला योगी ले सकते हैं कि यह मूर्ति इससे भी बड़ी होगी या नहीं।
सूत्रों माने तो मूर्ति की ऊंचाई और अन्य बिंदुओं पर मुख्यमंत्री का निर्णय आना शेष है। मूर्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्ट को भी आमंत्रित किया गया है। जिसकी डिजाइन अच्छी होगी, उसी पर मुहर लगाई जाएगी। मूर्ति का निर्माण कांसे से होगा। 151 मीटर ऊंची मूर्ति और स्मारक की अनुमानित लागत आठ सौ करोड़ रुपए है।
-
Ayodhya Fire: अयोध्या में यज्ञशाला बनी आग का गोला, राम मंदिर से कुछ ही दूर धू-धू कर जला पंडाल, VIDEO वायरल -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Ayodhya Ram Navami 2026: अयोध्या में हुआ रामलला का 'सूर्य तिलक', हाथ जोड़े PM मोदी ने भी किए लाइव दर्शन -
Jewar Airport से यूपी की अर्थव्यवस्था को कितना मिलेगा बूस्ट? कितना बढ़ेगा रोजगार और कारोबार का अवसर -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications