मदरसे में नाथूराम गोडसे और प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोग तैयार नहीं किए जाते हैं- आजम खान

Recommended Video

    Azam Khan के बिगड़े बोल, Nathuram Godse और Pragya Thakur पर ये क्या बोल गए ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सपा नेता आजम खान ने आरएसएस पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि मदरसे में नाथूराम गोडसे या फिर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को नहीं तैयार किया जाता है। मदरसे में सबसे पहले यह घोषणा की गई कि जो लोग नाथूराम गोडसे की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे उन्हें लोकतंत्र का दुश्मन घोषित किया जाएगा। जो लोग आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं उन्हें कतई सम्मानित नहीं किया जाएगा। आजम खान ने कहा कि मदरसे में धार्मिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी, हिंदी और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं।

    azam

    आजम खान ने कहा कि मदरसे में धार्मिक शिक्षा दी जाती है, इसी के साथ-साथ यहां पर हिंदी, अंग्रेजी और गणित जैसे विषय भी पढ़ाए जाते हैं। मदरसे में हमेशा से यही शिक्षा दी जाती रही है। अगर आप मदद करना चाहते हैं तो मदरसे के स्तर को बेहतर कीजिए। मदरसे की बिल्डिंग का निर्माण कराइए, उन्हें फर्नीचर मुहैया कराईए, मिड डे मील जैसी सुविधा को मदरसे में मुहैया कराइए। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव में आजम खान ने भाजपा की उम्मीदवार जया प्रदा को हराकर जीत दर्ज की है।

    बता दें कि केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ऐलान किया था कि मदरसा शिक्षकों को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी। ताकी वो मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर आदि की शिक्षा दे सके। केंद्र सरकार इसका ड्राफ्ट जल्द ही बना लिया जाएगा और अगले महीने से ही इसे लागू करने की कोशिश भी होगी। नकवी ने बताया केंद्र सरकार अल्पसंख्यक वर्गों को शिक्षा और रोजगार के जरिए सशक्त करना चाहती है।

    वहीं जया प्रदा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखाकर आजम खान की संसद सदस्यता को रद करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद आजम खान के निर्वाचन को अवैध बताया है। उन्होंने कहा कि आजम खान ने लाभ के दो पद पर होते हुए चुनाव लड़ा जो कि संवैधानिक रुप से गलत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+