'आप की अदालत' में बोले मोदी, आजम साहब...कुत्ते से बड़ा वफादार कोई नहीं

लेकिन मोदी ने इस सारे आलोचकों के मुंह उस समय बंद कर दिये जब वो इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत' में जनता के सम्मुख पेश हुए। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से मोदी ने 'आप की अदालत' के लिए वक्त निकाला और रात 11 बजे से रात 12:30 बजे तक लगातार बेबाकी से रजत शर्मा और जनता के सवालों का जवाब देते रहें।
आजम खान ने मोदी को कुत्ते का बड़ा भाई कहा था
जब उनसे पूछा गया कि यूपी के सपा मंत्री आजम खान जब उन्हें कुत्ते का बड़ा भाई कहा तो वो चुप क्यों रहें? तब मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि हर किसी की बात पर टिप्पणी करना उनकी फितरत और काम नहीं है। उनके पास करने को बहुत सारे काम है।
आजम के जहरीले बोल, कहा खून के दरिया में खड़े हैं मोदी
लेकिन फिर भी मैं आजम खान को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने अंजाने में सही मेरी तारीफ तो की क्योंकि कुत्ते से बड़ा वफादार कोई नहीं होता है और मेरी वफादारी अपने वतन और वतनवासियों के लिए है, यह बात गुजरात समेत देश की जनता भी जानती है।
गौरतलब है कि आजम खान ने हाल ही में मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें कुत्ते का बड़ा भाई कहा था। उन्होंने कहा था कि मोदी देश और देश के मुस्लिमों के लिए काफी खतरनाक हैं, ऐसे में अगर वो पीएम की कुर्सी में बैठते हैं तो देश के टुकड़े हो जायेंगे।
Note: मोदी का एक्सक्लूसिव शो 'आप की अदालत' शनिवार रात 10 बजे और रविवार सुबह 10 बजे और रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित होगा।












Click it and Unblock the Notifications