Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खून का सौदा हो गया, आज फौजियों की जिंदगी पर वोट मांगे जा रहे: आजम खान

लखनऊ। रामपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक आजम खान ने कहा है कि जिस तरह से आज सेना के नाम पर राजनीति हो रही है, वैसा कभी नहीं हुआ। हाल के दिनों में पाक के साथ तनाव, एयर स्ट्राइक और इसके इर्द-गिर्द राजनीति पर आजम खान ने कहा कि आज फौजियों की जिंदगी पर वोट मांगे जा रहे हैं, हर चीज का सौदा कर दिया गया है।

Azam Khan about politics over surgical strikes lok sabha elections 2019

आजम खान ने सोमवार को कहा, सर्जिकल स्ट्राइक्स के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं, यानी फौजियों की जिंदगी पर वोट मांगे जा रहे हैं। सरहदों का सौदा हो गया है, खून का सौदा हो गया है, सिरों का सौदा हो गया है।

इससे पहले पुलवामा अटैक को लेकर भी समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री आजम खान ने पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा था कि आतंकी हमले के लिए दो ही लोग जिम्मेदार हैं, एक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। जितनी हमारी सीक्रेट सर्विसज की एजेंसियां हैं उनसे राजनीतिक काम लिया जा रहा है तो फिर हमले रोकने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा। जांच एजेंसियां ममता बनर्जी, रॉबर्ट वाड्रा और अखिलेश यादव की जांच में जुटी हैं। जब जांच एजेंसियों से राजनीति का काम लेंगे तो ऐसा अंदेशा बना ही रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+