वीडियो वायरल होने के बाद क्यों गुम हो गए थे सब्जी विक्रेता रामेश्वर, खुद बताई ये बड़ी वजह
हाल ही में दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी खरीदने आए सब्जी विक्रेता रामेश्वर का वीडियो वायरल हो गया था। महंगाई के चलते रामेश्वर सब्जी नहीं खरीद पाए थे। द लल्लनटॉप से बात करते-करते रामेश्वर रो पड़े थे। जिसके बाद उनका दर्द देख लोग भावुक हो गए।
रामेश्वर का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सब्जी व्यापरियों का हाल जानने आजादपुर मंडी पहुंचे थे। रामेश्वर का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने उनकी मदद करने की अपील की थी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद कई दिनों तक रामेश्वर का कोई पता नहीं चला था।

काफी खोजबीन के बाद न्यूज वेबसाइट रामेश्वर तक पहुंचने में सफल रही। वायरल होने के बाद कई दिनों तक लोगों की पहुंच से दूर रहने पर जब न्यूज वेबसाइट ने उनसे पूछा तो रामेश्वर ने कहा कि, मैं डर गया था, मैं अनपढ़ आदमी हूं, साहब कोई मुझे मुझे पकड़ने न आ जाए।
रामेश्वर ने बताया कि, उस दिन मेरे साथ एक छोटा बच्चा था, कोई ये न कहे इससे भी काम करा रहे हैं, इसलिए मैं वहां से तेजी से चला गया था। जब रामेश्वर को बताया कि, लोग उनकी मदद करना चाह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि, मेरी उम्र पूरे देश को लग जाए। सबको पहले मिले मुझे बाद में मिले। मैं बहुत सब्र वाला हूं! मिलता है तो भी खुश नहीं मिलता है तो भी खुश!
जब रामेश्वर को बताया कि, राहुल गांधी ने उनकी वीडियो शेयर किया है तो इस पर उन्होंने रिपोर्टर से पूछा कि, क्या राहुल सर से बात हो सकती है। उन्हें बार-बार धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं उनसे मिलना चाहता हूं। इस पर रिपोर्टर ने कहा कि आप बोलिए वह आपको सुन रहे हैं।
जिस पर रामेश्वर ने कहा कि मैं उनको बार-बार धन्यवाद देना चाहता हूं। वह मेरा वीडियो देखकर आजादपुर मंडी पहुंचे। अगर वो मुझसे मिले तो उनसे मिलना मेरा सौभाग्य होगा। बातचीत के दौरान रामेश्वर ने बताया कि, इस साल मेरा काम अच्छा नहीं चला है। लॉकडाउन के बाद से मेरे उपर कुछ कर्जा भी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications