MeToo: आयुष्मान की पत्नी ताहिरा ने सुनाई आपबीती- बचपन में रिश्तेदार ने किया था फिजिकल टच
मुंबई। #MeToo की लहर पूरे बॉलीवुड में फैल चुकी है। बड़े-बड़े नाम आरोपों के घेरे में आ रहे हैं। महिलाएं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुले तौर पर अपने साथ हुए उत्पीड़न की कहानी शेयर कर रही है। इसी क्रम में नया नाम जुड़ गया है ताहिरा कश्यप का। आपको बता दें कि ताहिरा आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं और मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। ताहिरा कश्यप ने अपने विचार साझा किए हैं और इससे जुड़े अपने अनुभव के बारे में भी बताया है। इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबा पोस्ट लिखकर ताहिरा ने कहा है कि मैंने अपने बचपन में रिलेटिव द्वारा फिजिकल टच से असहज महसूस किया था। विस्तार से जानिए और क्या-क्या कहा है ताहिरा ने

ब्वॉयफ्रेंड से डेट से लेकर आयुष्मान से शादी तक फिजिकल टच को लेकर डरी रहती थी
ताहिरा ने लिखा है कि रिलेटिव द्वारा फिजिकल टच से असहज महसूस करने के बाद मैं अपने ब्वाएफ्रेंड के साथ पहली बार डेट करने से लेकर आयुष्मान से शादी के बाद तक भी फिजिकल टच को लेकर डरी रहती थी। मेरे मन में वो डर बैठ गया था। उन्होंने कहा- ''कई बार ऐसा भी होता है कि आपके अपने करीबी और रिश्तेदार ही ढोंगी निकलते हैं। मैं दुआ करती हूं कि मेरे साथ या किसी के साथ भी ऐसा ना हो।

ऐसा माहौल बने जिससे किसी को इस तरह का शोषण ना सहना पड़े
ताहिरा ने कहा समाज में ऐसा माहौल बने जिससे किसी को इस तरह का शोषण ना सहन करना पड़े। साथ ही इस बारे में भी सवाल नहीं करना चाहिए कि पीड़ित को इसका खुलासा करने में ज्यादा समय क्यों लगा। आपको बता दें कि कुछ समय पहले ताहिरा में ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाएं विकसित होती पाई गई थीं। हालांकि कैंसर अभी जीरो स्टेज पर था। समय पर चेकअप होने से ताहिरा बड़ी बीमारी से बच गईं।

ताहिरा ने खुद दी थी कैंसर होने की जानकारी
ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसकी जानकारी दी थी। ताहिरा ने लिखा था, "मुझे राइट ब्रेस्ट में DCIS (डक्टल कार्किनोमा इन सिटू) हुआ है। अब मैं एंजेलिना जोली का हाफ इंडियन वर्जन हो गई हूं। मैंने अपने डॉक्टर को कहा कि अब करदाशियां को कॉम्पिटीशन देने का समय आ गया है। लेकिन किसी ने मुझे नहीं सुना। इसने मुझे जिंदगी जीने की एक नई परिभाषा दी है।"












Click it and Unblock the Notifications