अब आयुष्मान खुराना आए तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में, एक्ट्रेस को ट्रोल करने वालों को भी लिया आड़े हाथ
कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है। आयुष्मान ने कहा है कि उन्हें जब शिकायत करनी हो, वो तब करेंगी, इसकी की समय सीमा नहीं है। एक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का चांस देना चाहिए।

नई दिल्ली। कई फिल्मी हस्तियों के बाद अब अभिनेता आयुष्मान खुराना ने तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है। आयुष्मान ने कहा है कि उन्हें जब शिकायत करनी हो, वो तब करेंगी, इसकी की समय सीमा नहीं है। एक्टर ने कहा कि दोनों पक्षों को अपनी बात रखने का चांस देना चाहिए। बता दें कि तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद पर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। कई सितारों ने तनुश्री का सपोर्ट किया है, वहीं कुछ नाना पाटेकर के साथ हैं।

आयुष्मान खुराना ने दिया तनुश्री का साथ
महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने वाले आयुष्मान खुराना ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं तनुश्री दत्ता का सपोर्ट किया है। आयुष्मान ने तनुश्री को ट्रोल करने वालों पर भी निशाना साधा। एक्टर ने कहा, 'जो लोग तनुश्री दत्ता को ट्रोल कर रहे हैं उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए, क्योंकि तनुश्री को शिकायत करने का पूरा अधिकार है। जब कुछ गलत होता है तो उसकी कोई समय सीमा नहीं होती। दोनों पक्षों को अपनी बात कहने का चांस देना चाहिए।'

दो खेमों में बंट गया है बॉलीवुड
तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर को लेकर खुलासा किया है, तभी से बॉलवुड जैसे दो खेमों में बंट गया है। एक्ट्रेस को सपोर्ट करने वालों में सबसे पहले स्वरा भास्कर और फरहान अख्तर थे। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, ट्विंकल खन्ना, परिणीति चोपड़ा, अनुराग कश्यप ने तनुश्री को सपोर्ट किया था। वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चा, सलमान खान, आमिर खान जैसे सितारों ने इसपर गोलमोल जवाब दिया।

पाटेकर पर तनुश्री दत्ता ने लगाए हैं ये आरोप
तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। तनुश्री ने खुलासा किया कि 'Horn Ok Pleassss' के सेट पर पाटेकर ने उनका यौन शोषण किया था। एक्ट्रेस ने कहा कि पाटेकर ने मेकर्स से गाने में उनके साथ एक इंटीमेट स्टेप की भी डिमांड की थी। तनुश्री के मुताबिक गाने के कॉन्ट्रैक्ट में ऐसा कोई सीन नहीं था। उन्होंने ये भी कहा कि पाटेकर ने एमएनएस पार्टी और प्रोड्यूसर्स ने सेट पर मीडिया को बुलाया था। एमएनएस पार्टी ने तनुश्री की गाड़ी के साथ तोड़-फोड़ की थी और सेट पर काफी बवाल मचाया था।












Click it and Unblock the Notifications