'अंधाधुन' से 'नैना दा क्या कसूर' ने इस बात को साबित कर दिया है कि 'प्यार अंधा होता है'!
अंधाधुन" से 'नैना दा क्या कसूर' ने इस बात को साबित कर दिया है कि 'प्यार अंधा होता है'!
नई दिल्ली। 'नैना दा क्या कसूर' के साथ, आयुष्मान खुराना ने अंधाधुन में अपने किरदार के रोमांटिक पक्ष को दिखाया है। फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद, अंधाधुन का यह नया रोमांटिक ट्रैक आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि प्यार अंधा हो सकता है। 'नैना दा क्या कसूर' में आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने मिल रही है।

अमित त्रिवेदी का कंपोज किया और गाया हुआ, यह रोमांटिक गीत फिल्म में एक दिलचस्प मोड़ पर आता है जब मुख्य जोड़ी के बीच एक नई दास्तान की शुरुआत होने वाली होती है। आयुष्मान खुराना ने 'नैना दा क्या कसूर' के रिलीज से पहले इसकी एक झलक दर्शकों के साथ करते हुए ट्विटर पर लिखा,"प्यार अंधा होता है पर नैनो-नैनो में ही तो प्यार होता है।
अंधाधुन के इस रोमांटिक गाने पर बात करते हुए संगीतकार अमित त्रिवेदी ने कहा, "नैना दा क्या कसूर एक मजेदार गीत है। बहुत वक़्त बाद मैंने फिल्म के एल्बम में इस तरह के ट्रैक को गाया है। आयुष्मान का किरदार आकाश का है। आकाश अंधा है जो एक कैफे में पियानो बजाता है इसिलए गाने में पियानो का हमें बहुत इस्तेमाल करना पड़ा। मैंने इस फिल्म के लिए म्यूजिक देते हुए खूब एन्जॉय किया।
आयुष्मान खुराना आने वाली फिल्म "अंधाधुन" में पहली बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम कर रहे हैं। अंधाधुन में एक अंधे पियानो कलाकार की प्रेम कहानी देखने मिलेगी। उसकी जिंदगी में उस समय उथल-पुथल हो जाती है जब वह मुश्किलों में फंस जाता है।
अंधाधुन में अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी जो दृश्यम के बाद एक बार फिर ग्रे भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। राधिका आप्टे फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं। बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स की 'अंधाधुन' 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होगी।
-
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications