Ayodhya To Janakpur: अयोध्या से श्रीराम की ससुराल जनकपुर के बीच चलेगी ट्रेन, IR जल्द जारी करेगा शेड्यूल
Ayodhya To Janakpur Nepal Train: भगवान श्रीराम के भक्तों को भारतीय रेलवे (IR) जल्द ही बड़ी सौगात देने जा रही है। जी हां..अब अयोध्या से भगवान श्रीराम की ससुराल जनकपुर (नेपाल) तक सीधे ट्रेन सेवा शुरू करने जा रही है। भारतीय रेलवे के इस पहल का उद्देश्य भगवान राम की ससुराल जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है।
न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, भगवान श्रीराम की ससुराल यानी जनकपुर (नेपाल) आने वाले पर्यटकों की संख्या बेहद सीमित है। क्योंकि, जनकपुर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं के पास केवल दो विकल्प हैं। पहला विकल्प है कि आप बस से जनकपुर जाएं और दूसरा विकल्प यह है कि आप फ्लाइट से नेपाल जाए और वहां से बस या टैक्सी से जनकपुर की यात्रा करें।

अभी है केवल दो विकल्प
हालांकि, बस के समय में समय बहुत ज्यादा लगता है तो फ्लाइट का सफर काफी महंगा है। इन्हीं वजहों से जनकपुर जाने वाले श्रद्धालु की संख्या बहुत कम रहती है। इस बीच, भारतीय रेलवे श्रीराम की ससुराल जनकपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात देने जा रहा है। खबर के मुताबिक, भारतीय रेलवे अयोध्या से सीधे जनकपुर के लिए ट्रेन चलाने जा रहा है।
रेलवे ने शुरू की तैयारी
इस संबंध में भारतीय रेलवे ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं और संबंधित जोन को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रेन और उसके शेड्यूल को लेकर मंथन भी शुरू हो चुका है। बता दें कि ट्रेन की समय-सारणी इस तरह बनाई जा रही है कि यात्रियों को सुविधा मिले और यात्रा का समय कम से कम लगे।
हर वर्ग का रखा जाएगा ध्यान
अयोध्या से जनकपुर के बीच चलने वाली ट्रेन को तैयार करते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखा रहा है कि इसमें हर वर्ग का श्रद्धालु सफर कर सके। मंत्रालय के अनुसार, ट्रेन में एसी से लेकर स्लीपर क्लास सभी तरह के कोच लगाए जाएंगे। जो श्रद्धालु जिस क्लास से सफर करना चाहे, कर सकता है।
अभी है सिर्फटूर पैकेज का विकल्प
बता दें कि अभी जिस श्रद्धालुओं को ट्रेन से नेपाल जनकपुर जाना है, उनके लिए श्री रामायण यात्रा ट्रेन टूर पैकेज ही विकल्प है। भारत गौरव यात्रा का हिस्सा यह पैकेज 17-18 दिनों का है और यात्रियों को पूरी यात्रा बुक करनी होती है। इस नई सीधी सेवा से श्रद्धालु अयोध्या और जनकपुर दोनों ही जगहों पर बिना किसी लंबे टूर पैकेज के जा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications