संसद में फिर गूंजा अयोध्या और राम मंदिर का मुद्दा

नई दिल्ली। राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से सियासी सरगर्मी में है। अयोध्या में जिस तरह से पत्थरों को तराशे जाने का काम शुरु हुआ है उसे लेकर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ और सदन की कार्यवाही को भी स्थगित करना पड़ा।

ayodhya

राज्यसभा में विपक्षी पार्टियों ने जमकर हंगामा करते हुए कहा कि यूपी में एक बार फिर से दंगे की तैयारी हो रही है। विपक्ष ने तत्काल रूप से अयोध्या में मंदिर से संबंधिक किसी भी कार्यवाही को रोके जाने की मांग की।

वहीं विपक्ष के हमले के जवाब में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार ही काम करेगी। जबतक कोर्ट का फैसला नहीं आता है वह उसके आदेश को मानेगी। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर से डेढ़ किलोमीटर दूर पत्थर तराशे जाने का काम चल रहा है और इस पर किसी तरह की रोक नहीं है।

वहीं बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा सरकार को इस बात का पूरा खयाल रखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की किसी भी तरह की अवहेलना नहीं है। तो भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम राम मंदिर बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साफ शब्दों में आला अधिकारियों से कहा कि वह अयोध्या मे किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे साथ ही उन्होंने अयोध्या की रिपोर्ट भी आला अधिकारियों से मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+