BRS को चुनाव हारने के बाद याद आया हिंदुओं का सपना? अयोध्या राम मंदिर पर शेयर किया VIDEO

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी और बीआरएस की नेता के कविता ने रविवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की जमकर सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करके कहा है कि करोड़ों हिंदुओं का सपना सच होने जा रहा है।

तेलंगाना विधानसभा चुनावों में सत्ता से बेदखल होने के बाद जिस तरह से बीआरएस चीफ की बेटी और पार्टी नेता के कविता ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तारीफ की है, वह काफी दिलचस्प है।

brs on ram temple ayodhya

करोड़ों हिंदुओं का एक सपना सच होने जैसा है- के कविता
के कविता ने एक्स पर तेलुगू में लिखा है, 'शुभ समय पर जब श्री सीताराम चंद्र स्वामी की प्रतिमा अयोध्या में स्थापित की जाएगी, जो कि करोड़ों हिंदुओं का एक सपना सच होने जैसा है, तेलंगाना समेत पूरा देश स्वागत करता है।' उन्होंने अपने पोस्ट के साथ अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का एक वीडियो भी शेयर किया है।

गर्भगृह का पूरा होने वाला है निर्माण
बता दें कि भव्य मंदिर का गर्भगृह जहां भगवान राम लला की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, उसका काम लगभग पूरा ही होने वाला है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को ही एक्स पर भगवान राम के मंदिर के गर्भगृह की कुछ शानदार तस्वीरें साझा की थीं।

उन्होंने लिखा था, 'भगवान श्री राम लला का गर्भगृह लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का काम भी पूरा किया गया है। आपके साथ कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं।'

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी, 2024 की तारीख सुनिश्चित की है। उद्घाटन समारोह के लिए ट्रस्ट ने सभी संप्रदायों के 4,000 संतों को निमंत्रण दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेंगे अयोध्या में मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अगले साल अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित होंगे। राम लला के प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी से ही अयोध्या में शुरू होने की संभावना है।

अयोध्या में लगने वाला है दुनिया भर के श्रद्धालुओं का मेला
इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए वहां अनेकों टेंट सिटी का निर्माण हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ में BJP ने विष्णु देव साय को ही क्यों चुना अगला मुख्यमंत्री? जानिए

बीआरएस पिछले 10 वर्षों से तेलंगाना की सत्ता में थी। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के साथ-साथ केसीआर की पार्टी पर भी तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया था। लेकिन, चुनावों में पार्टी सत्ता से बेदखल हो चुकी है। अब उसकी बड़ी नेता का इस तरह का पोस्ट, राज्य में भविष्य में राजनीतिक समीकरण में बदलाव का संकेत हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+