Ayodhya Ram Mandir: बीजेपी ने बुलाई अहम बैठक जेपी नड्डा, अमित शाह रहेंगे मौजूद, हो सकता है ये एजेंडा

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। 22 जनवरी को होने वाले इस समारोह के लिए पार्टी बहुत ही सजग है और इसे बहुत बड़ा अभियान बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को राम मंदिर में आयोजित भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

ram mandir ayodhya

हर राज्य से दो पार्टी पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
खास बात ये है कि इस बैठक में प्रत्येक राज्य से पार्टी के दो पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विस्तृत कार्य योजना पर चर्चा कर सकती है।

इससे पहले से यह जानकारियां सामने आ चुकी हैं कि पार्टी राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को बड़ा अभियान बनाना चाहती है। इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी ने इसपर पूरा ध्यान लगा रखा है।

राम मंदिर पर बुकलेट जारी करेगी बीजेपी
यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि पार्टी राम मंदिर आंदोलन और राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बुकलेट भी जारी करने वाली है, जिसमें इसके बारे में सारी बातों का जिक्र किया जाएगा।

इसमें राम मंदिर आंदोलन में बीजेपी के योगदान के साथ-साथ इसके मार्ग में बाधक बनने वाले विपक्षी दलों के रोल का भी जिक्र किया जाने वाला है।

बीजेपी के लिए सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाने का अवसर
राम मंदिर के सिलसिले में पार्टी बूथ-स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित करने वाली है और प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान दीया जलाने जैसे कार्यक्रमों का भी आय़ोजन है।

कुल मिलाकर पार्टी अपने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के एजेंडे के तहत इस कार्यक्रम को नए-पुराने वोटरों से जुड़ने के एक अवसर को रूप में देख रही है।

वीएचपी-आरएसएस के कार्यक्रमों को है बीजेपी का पूर्ण समर्थन
बता दें कि अभी जो राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के सिलसिले में वीएचपी और आरएसएस की ओर से देश भर में पवित्र कलश या अक्षत वितरण कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं और लोगों को राम मंदिर आने का निमंत्रण मिल रहा है, उसे भी बीजेपी ने पूरा समर्थन दिया है।

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के पहले चरण का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। 22 जनवरी को भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहने वाले हैं।

अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण वास्तुकला की नागर शैली में हो रहा है, लेकिन इसमें दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली की वास्तुकला को भी शामिल किया गया है। यह भव्य मंदिर पूरब से पश्चिम तक 380 फीट लंबा होगा, जबकि इसकी चौड़ाई 250 फीट होगी। राम मंदिर 161 फीट ऊंचा होगा।

मंदिर के प्रत्येक फ्लोर की ऊंचाई 20 फीट होगी। इसके निर्माण में कुल 392 पिलर का इस्तेमाल होगा। इसके परिसर में कुल 44 दरवाजे होंगे, जिसमें महाराष्ट्र के बल्लारशाह की बेहतरीन टीक की लकड़ी इस्तेमाल की जा रही है और उसे बनाने और उसपर नक्काशी के काम की जिम्मेदारी हैदराबाद की एक कंपनी को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+