जानिए, राम लला को नहलाने, कपड़े पहनाने, खाना खिलाने वाले पुजारी को मिलता है कितना वेतन
ayodhya ram mandir babri masjid issue priest who feed ramlla salary 8 thousand per month
अयोध्या। अयोध्या में राम लला को नहलाने, खाना खिलाने, कपड़े पहनाने और ध्यान रखने वाले पुजारी सत्येंद्र दास हर महीने आठ हजार रुपए की सैलरी पाते हैं। एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, 80 साल के सत्येंद्र दास दिन रात राम लला की सेवा में लगे रहते हैं, वो कहते हैं कि मेरी संपत्ति मंदिर की सेवा ही है। सत्येंद्र दास कहते हैं कि जहां भगवान का जन्म हुआ, वहां पर प्रभु की सेवा करना वास्तव में यह एक ऐसा विशेषाधिकार है, जिसका सहयोगी पुजारी और मैं आनंद लेते हैं। रामलला वह स्थान हैं जहां रामचंद्र जी का जन्म होने का दावा किया जाता है।

सत्येंद्र दास के अलावा कोई नहीं जा सकता गर्भ गृह
इस स्थान को गर्भ गृह कहते हैं और यहां पर सत्येंद्र दास के अलावा किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि उस स्थान पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी नहीं जा सकते हैं।1 मार्च 1992 से अयोध्या के सभी साधुओं में से वह एक मात्र हैं, जो शिशु के रूप में भगवान राम को स्नान कराते हैं, खाना खिलाते हैं और वस्त्र पहनाते हैं।

8480 मिलता है वेतन
सत्येंद्र दास अयोध्या में एक पुराने हो चुके दो कमरों के अपने मकान में रहते हैं। सुबह उठने के साथ ही वो मंत्र जाप शुरू कर देते हैं। दास को सरकार ने वरिष्ठ पुजारी नियुक्त किया है, उन्हें हर महीने 8,480 रुपए तनख्वाह मिलती है। दास 25 सालों से तपस्वी का जीवन जी रहे हैं। वो ज्यादा वक्त धर्म-कर्म के काम में ही रहते हैं।

पढाई करने के लिए आए थे अयोध्या
दास बताते हैं कि वह 1958 में संतकबीरनगर से अयोध्या पढ़ाई करने आए थे। उन्होंने संस्कृत व्याकरण, वेदांत और आचार्य की पढ़ाई की है। राम लला परिसर सुबह 5 बजे उत्तिष्ठ देव आरती के साथ खुलता जाता है। भगवान के प्रतिदिन वस्त्र नियमानुसार, वेदिक मंत्रों के साथ बदले जाते हैं। दास ने बताया कि चमकीले लाल वस्त्र रविवार के लिए, नीले शनिवार के लिए इसी तरह से प्रत्येक दिन के वस्त्र निर्धारित हैं। मंदिर शाम 7 बजे सांध्य आरती के साथ बंद हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications