अयोध्या में दिसंबर 2023 तक पूरा हो जाएगा मस्जिद का निर्माण, IICF ट्रस्ट ने किया दावा

इंडो- इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर कहा गया है कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण (Ayodhya Mosque construction) दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा।

Ayodhya Mosque: रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए राज्य सरकार की ओर वक्फ बोर्ड 5 एकड़ जमीन दी गई थी। जिस पर मस्जिद का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इंडो- इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट (Indo-Islamic Cultural Foundation Trust) की ओर कहा गया है कि अयोध्या में मस्जिद का निर्माण (Ayodhya Mosque construction) दिसंबर 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि परिसर के विकास का कार्य इसके बाद भी होता रहेगा।

Ayodhya Mosque

आम चुनाव से तैयार होंगे धार्मिक स्थल

आम चुनाव 2024 से पहले इस बात पर जोर है कि अयोध्या में मंदिर और मस्जिद दोनों बनकर तैयार हो जाए। एक ओर जहां श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का कार्य तेज गति से आगे बढ़ा है तो वहीं अयोध्या के धन्नीपुर गांव में स्थित 5 एकड़ की भूमि में मस्जिद निर्माण का कार्य जल्द शुरू होना वाला है। धन्नीपुर में यह भूमि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वक्फ बोर्ड को दी गई थी।

दिसंबर 2023 तक पूरा होगा मस्जिद निर्माण
अयोध्या में मस्जिद का निर्माण कार्य अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट (IICF Trust)के सचिव अतहर हुसैन ने कहा, "हम इस महीने के अंत तक अयोध्या विकास प्राधिकरण से प्रस्तावित मस्जिद, अस्पताल, सामुदायिक रसोई, पुस्तकालय और अनुसंधान केंद्र के नक्शे को मंजूरी मिलने की उम्मीद करते हैं। इसके तुरंत बाद हम मस्जिद का निर्माण शुरू कर देंगे।" उन्होंने आगे कहा कि धन्नीपुर अयोध्या मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 के अंत तक पूरा होने की संभावना है। वहीं पांच एकड़ के मौलवी अहमदुल्ला शाह परिसर का शेष निर्माण कार्य इसके बाद होगा।

मस्जिद निर्माण के लिए धन जुटाने के प्रयास जारी- अहतर हुसैन
इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि मस्जिद के छोटे आकार के कारण निर्माण कम समय में होने की संभावना है। हालांकि इसको लेकर कोई समय सीमा तय नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि एक साल के भीतर इसका निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिसर में मस्जिद और अन्य ढांचों के निर्माण के लिए धन जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

मस्जिद के अंदर होगा 100 बेड का अस्पताल
मस्जिद ट्र्स के सचिव अहतर हुसैन ने बताया कि ट्रस्ट मस्जिद परिसर में 100 बेड का एक अस्पताल शुरू करेगा। बाद में 200 बेड की क्षमता तक इसका विस्तार किया जाएगा। इसके साथ सामुदायिक रसोई (Community Kitchen) की भी व्यवस्था होगी। जिसके जरिए प्रतिदिन 1,000 लोगों को भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। बाद में इसकी क्षमता बढ़ाकर 2000 तक की जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+