अयोध्या मामले की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग वाली याचिका पर 16 को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) विचारक एन गोविंदाचार्य ने अयोध्या मामले की सुनवाई की लाइव स्ट्रीमिंग करने की मांग की है। अब इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 सितंबर को सुनवाई करेगा। अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही पांच जजों की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह आदेश किया है। पिछली 6 सितंबर को इस याचिका पर जस्टिस आरएफ नरीमन ने कहा था कि यह मामला काफी संवेदनशील है। इसकी सुनवाई का सीधा प्रसारण कैसे किया जा सकता है। बेहतर है कि आप अपनी इस मांग को अयोध्या मामले की सुनवाई कर रही बेंच के सामने रखें।

आपको बता दें कि श्री गोविंदाचार्य ने याचिका में कहा है कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है। याचिकाकर्ता समेत करोड़ों लोग इस सुनवाई का हिस्सा बनना चाहते हैं। उन्होंने सितंबर, 2018 के शीर्ष अदालत के उस आदेश का हवाला दिया है जिसमें अहम संवैधानिक मामलों में सीधे प्रसारण की शुरुआत करने की बात कही गई थी।












Click it and Unblock the Notifications