Ayodhya Ke Shree Ram : 'हमारी क्या औकात ... ', बीजेपी सांसद-एक्टर रवि किशन ने क्यों कहा ऐसा?
Ravi Kishan on Ayodhya Ke Shree Ram Song: 22 जनवरी का इंतजार पूरा भारत बेसब्री से कर रहा है, इस दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पूरा देश इस वक्त राम भक्ति में डूबा हुआ है।

इसी क्रम में गोरखपुर के सांसद और हिंदी-भोजपुरी के सुपरस्टार रवि किशन ने अपने चाहने वालों का एक बहुत ही सुंदर उपहार दिया है।
'अयोध्या के श्री राम' नाम का भक्ति गीत रिलीज
उन्होंने प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक पहले 'अयोध्या के श्री राम' नाम का भक्ति गीत रिलीज किया है। जिसमें वो खुद थिरकते नजर आ रहे हैं।
लंबे वक्त के बाद रवि किशन को वापस पर्दे पर गाते-नाचते देखकर उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं। आपको बता दें कि रवि किशन के म्यूज़िक वीडियो को Muzzic Box के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
'हम तो गिलहरी हैं, हमारी क्या औकात'
इस वीडियो के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने मीडिया से कहा कि 'मैं अपने आप को नसीबवाला मानता हूं, जो कि मुझे इस एलबम के जरिए अपनी राम भक्ति जताने का मौका मिला। सच तो ये है कि हम तो गिलहरी हैं, हमारी क्या औकात है, प्रभु राम के सेतु को बनाने के लिए जैसे गिलहरियां- वानर लग गए थे, हम भी वैसे ही हैं, ये उनके प्रति हमारी एक छोटी सी पेशकश है।'
गाने के कुछ हिस्सों में रवि किशन की आवाज
आपको बता दें कि इस गाने कुछ हिस्से रैप शैली में है, जिसे आवाज रवि किशन ने ही दी है, मतलब कहने का ये इस गाने को रवि किशन ने केवल अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि सुरों से भी सजाया है।
'हमारा यह गीत राम भक्तों को जरूर पसंद आएगा'
गाने की रिलीज के दौरान थोड़ा भावुक होते हुए एक्टर रवि किशन ने कहा कि ' मैं बड़ा राम भक्त हूं और मेरी पूरी टीम की ओर से यह सभी राम भक्तों के लिए एक छोटा सा तोहफा है, मुझे पूरा यकीन है कि हमारा यह गीत राम भक्तों को जरूर पसंद आएगा।'
राममंदिर के बारे में रवि किशन ने कहा कि ' बड़े इंतजार के बाद रामलला अयोध्या वापस लौट रहे हैं, हर रामभक्त का सपना रहा है कि अयोध्या में जल्द से जल्द राम मंदिर बने और आज वो दिन आया है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद देता हूं, जिनकी बदौलत ये संभव हो पाया है। इस वक्त चारों ओर राम की महिमा की बातें हो रही हैं जिसे देखकर मन बहुत खुश है। '
एक्टर महक चौधरी ने भी कही खास बात
तो वहीं इस म्यूजिक वीडियो के बारे में यूट्यूब चैनल Muzzic Box पर तरह तरह के गानों को पेश करने वाली एक्टर महक चौधरी ने कहा कि 'ये गाना कर्णप्रिय होने के साथ ही सीधा ईश्वर से लोगों को कनेक्ट करता है। म्यूज़िक वीडियो में काम करने के लिए रवि किशन का आभार व्यक्त करती हूं, साथ ही गायक और कंपोजर माधव एस. राजपूत ने इसे जिस तरह से सुरों से सजाया है,उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम ही है।'
सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हुआ ये गीत
आपको बता दें कि इस गाने के रिलीज पर रवि किशन, महक चौधरी, निर्माता निरंजन कुमार सिन्हा, गामाधव एस. राजपूत के अलावा बॉलीवुड जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है, लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा 'अब तो पूरा भारत झूमेगा' तो किसी ने लिखा कि 'राम का नाम सुनते ही बॉडी में एनर्जी फील होने लगती है', तो किसी ने लिखा कि 'बहुत शानदार है , रवि किशन भईया को बहुत ज्यादा बधाई।' कुल मिलाकर ये गीत इस वक्त लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications