AyodhyaDispute: 'भाजपा सरकार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की एकजुटता तोड़ने की कोशिश कर रही है'
नई दिल्ली। अयोध्या में जमीन विवाद को लेकर एक के बाद एक जिस तरह से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य अन्य सदस्यों से जुदा राय लेकर सामने आ रहे हैं उसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है। बोर्ड का आरोप है कि सरकार बोर्ड के भीतर सदस्यों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। रविवार को बोर्ड की अहम बैठक के खत्म होने के बाद मुस्लिम पर्नसल लॉ बोर्ड ने आरोप लगाया है कि सरकार उनके सदस्यों के भीतर फूट डालने की कोशिश कर रही है, वह अपने हितों के लिए बोर्ड के सदस्यों की एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

बोर्ड की तीन दिवसीय बैठक जोकि हैदराबाद में रविवार को संपन्न हुई उसके बाद बयान जारी करके कहा गया कि बोर्ड को इस बात की पूरी जानकारी है कि मौजूदा सरकार बोर्ड के सदस्यों की एकजुटता को अपने हितों को साधने के लिए तोड़ने की कोशिश कर रही है। ऐसे में हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि इस तरह की कोशिशों को सफल नहीं होने दिया जाए। हालांकि इस बयान में किसी के नाम का जिक्र नहीं किया ग या है, लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह से मौलाना सलमान हुसैनी नदवी ने खुलकर बोर्ड के अन्य सदस्यों से अलग अयोध्या विवाद पर अपनी राय रखी उसके बाद बोर्ड उनको लेकर ही सरकार पर निशाना साध रहा है।
आपको बता दें कि मौलाना नदवी ने कहा था कि मस्जिद को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा सकता है। उन्होंने यह बयान श्री श्री रविशंकर से मुलाकात के बाददिया था, जिसके बाद ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने उन्हे बोर्ड से बाहर कर दिया था। नदवी को बोर्ड से बाहर किए जाने के बाद बोर्ड ने आरोप लगाया है कि सरकार बोर्ड के सदस्यों में फूट डाल रही है।
इसे भी पढ़ें- AIMPLB से निष्कासित नदवी बोले- खुद ही बोर्ड से बाहर निकला, वहां कट्टरपंथियों का कब्जा
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications