अयोध्या राम मंदिर मामला: मंगलवार को होने वाली सुनवाई टली
नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर मामले में होने वाली सुनवाई एक बार फिर से टल गई है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी, जिसे एक बार फिर से टाल दिया गया है। जल्द ही नई तारीख का ऐलान होगा। अयोध्या जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को हेने वाली सुनवाई को एक बार फिर से टाल दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या 2.77 एकड़ भूमि विवाद से संबंधित मामले में 14 अपीलें दायर की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादित भूमि को सुन्नी वक्फ बोर्ड, निर्मोही अखाड़ा और राम लला विराजमान के बीच बराबर बांटने का फैसला दिया था, जिसे मई 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया। इसके बाद से सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। 29 जनवरी से इस मामले की सुनवाई होनी थी, लेकिन एक बार फिर से इसे टाल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications