सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- मध्यस्थता के जरिए सुलझाया जाएगा अयोध्या विवाद, तय किए तीन नाम
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने का फैसला किया है। अयोध्या मामले की मध्यस्थता के लिए सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस खलीफुल्ला की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस पैनल में जस्टिस खलीफुल्ला (रिटायर्ड) के अलावा आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और श्रीराम पंचु भी शामिल हैं।इसके पहले, 5 सदस्यीय पीठ ने कहा था कि अगर एक फीसदी भी मध्यस्थता की गुंजाइश है तो इस दिशा में कोशिश होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से मध्यस्थता के लिए नाम सुझाने को कहा था जिसके बाद अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, पूर्व चीफ जस्टिस जगदीश सिंह खेहर और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज एके पटनायक के नाम दिए गए थे।

पढ़ें, पल-पल का अपडेट
LIVE Feed












Click it and Unblock the Notifications