अयोध्या केस: 17 अक्टूबर तक सुनवाई पूरी कर लेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद पर देश की सर्वोच्च अदालत में रोजाना सुनवाई जारी है। सुप्रीम कोर्ट ने 37वें दिन की सुनवाई के दौरान कहा कि 17 अक्टूबर को इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली जाएगी। कोर्ट ने कहा था कि अयोध्या भूमि विवाद पर मुस्लिम पक्ष 14 अक्टूबर को अपनी दलीलें पूरी करेंगे और उसके बाद 16 अक्टूबर तक हिंदू पक्षकारों को बहस के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा, और उसके बाद 17 अक्टूबर को अंतिम दिन सुनवाई होगी।

ayodhya case: supreme court to wrap up hearing in land dispute on 17 oct

सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की बेंच ने इसके पहले, सुनवाई पूरी करने के लिए 18 अक्टूबर की डेडलाइन तय की थी। लेकिन अब इसमें भी एक दिन कम कर दिया गया है। कोर्ट से साफ किया कि किसी भी पक्ष को 17 अक्टूबर के बाद बहस के लिए समय नहीं दिया जाएगा। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

राजीव धवन ने शुक्रवार को कहा कि वह 14 अक्टूबर तक अपनी दलीलें पूरी कर लेंगे और उससे ज्यादा समय नहीं लेंगे। अयोध्या मामले पर बीते 37 दिन से सुप्रीम कोर्ट रोजाना सुनवाई कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। पीठ में चीफ जस्‍टिस रंजन गोगोई के अलावा जस्‍टिस एसएस बोबडे, डीवाइ चंद्रचूड़, अशोक भूषण और अब्‍दुल नजीर हैं।

2.77 एकड़ भूमि का है मामला

अयोध्या में विवादित जमीन को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सितंबर, 2010 के अपने फैसले में 2.77 एकड़ भूमि को रामलला, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड के बीच बराबर-बराबर बांटने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट के इस फैसले से तीनों ही पक्ष नाखुश दिखे थे और उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसके बाद से सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या भूमि विवाद पर सुनवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+