Axis My India Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के सबसे सटीक आंकड़े आए सामने, NDA या INDIA, जानिए राज्यवार डेटा?
India Today Axis My India Exit Poll 2024: देशभर में चुनावी माहौल चरम पर है। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में वोटिंग खत्म हो गई है। इसी के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं।
आने वाले पांच सालों तक देश में किसकी सरकार रहेगी और इस लोकसभा चुनाव में कौन बनेगा चैंपियन? इसका पूर्वानुमान भी आ गया है। इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया ने राज्यवर आंकड़े जारी कर दिए हैं। अब तक 310 सीटों पर सामने आए अनुमानों में एनडीए (भाजपा) 194-217 और इंडिया गठबंधन 91 से 114 सीटों पर है। (खबर लिखे जाने तक) आइए जानें किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं।

India Today Axis My India: देखें किस राज्य के क्या है आंकड़े?
तमिलनाडु में एनडीए (भाजपा) को 2 से 4 सीट , इंडिया गठबंधन को 35 से 37 सीट दिए हैं। इसमें डीएमके को 20 से 22 और कांग्रेस को 13 से 15 दिए हैं। वहीं अन्य को 2 सीटें और AIADMK+ को 0 से 2 सीटें दी गई हैं।
कर्नाटक में एनडीए (भाजपा) को 23 से 25 सीट , इंडिया गठबंधन को 03 से 05 सीट दिए हैं।
केरल में एनडीए (भाजपा) 2 से 3, यूडीएफ 17 से 18, LDF को एक सीट।
बिहार में 40 लोकसभा सीट में एनडीए (भाजपा) 29-33, इंडिया गठबंधन 7 से 10, अन्य 02
झारखंड में 14 लोकसभा सीट में एनडीए (भाजपा) 8-10, इंडिया गठबंधन 4 से 7, अन्य 0
छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीट एनडीए (भाजपा) 10-11, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
राजस्थान में 25 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 16-19, इंडिया गठबंधन 5 से 7, अन्य 1-2
मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 28-29, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
गुजरात में 26 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 25-26, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
गोवा 2 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 0-1, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
दिल्ली 7 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 6-7, इंडिया गठबंधन 0 से 1, अन्य 0
असम 14 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 09-11, इंडिया गठबंधन 2 से 4, अन्य 0
उत्तराखंड 5 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 05, इंडिया गठबंधन 0, अन्य 0
हिमाचल प्रदेश 4 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 04, इंडिया गठबंधन 0, अन्य 0
पंजाब 13 सीटों में से भाजपा 2-4, आप -2, कांग्रेस -7-9, अन्य 2-4
हरियाणा 10 लोकसभा सीट में से एनडीए (भाजपा) 6-8, इंडिया गठबंधन 2-4, अन्य 0












Click it and Unblock the Notifications