Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shubhanshu Shukla का Axiom-4 फिर टला, जानिए इस बार क्या है वजह?

Shubhanshu Shukla: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुंभाशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है, इस बार वजह मौसम नहीं बल्कि तकनीकी खराबी है। आपको बता दें कि इस मिशन को पहले 10 जून को लॉन्च किया जाना था, लेकिन "खराब मौसम" के कारण 11 जून तक के लिए टाल दिया गया था लेकिन आज एक बार फिर से ये मिशन स्थगित हो गया है, हालांकि लॉन्च की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 'स्टैटिक फायर' टेस्ट के दौरान लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) रिसाव की बात सामने आई इसलिए Axiom-4 मिशन एक बार फिर टल गया है।

Shubhanshu Shukla

स्पेसएक्स, जिसका फाल्कन 9 रॉकेट मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने वाला था, ने एक्स पर घोषणा की है कि रॉकेट पर "पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान पाए गए एलओएक्स रिसाव को ठीक करने" के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है।'

हम एक नई लॉन्च तिथि जल्द ही बताएंगे

"एक्स-4 के फाल्कन 9 लॉन्च को कल @स्पेस_स्टेशन पर अतिरिक्त समय देने के लिए रोका जा रहा है ताकि स्पेसएक्स टीमें पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान पाए गए एलओएक्स रिसाव को ठीक कर सकें। एक बार पूरा हो जाने पर - और रेंज उपलब्धता लंबित होने पर - हम एक नई लॉन्च तिथि जल्द ही बताएंगे।'

इसरो की ओर से भी दी गई ये जानकारी (Shubhanshu Shukla)

इस बारे में इसरो की ओर से भी एक ट्वीट किया गया है, जिसमें कहा गया है कि 'ISS पर पहली भारतीय गगनयात्री भेजने के लिए 11 जून 2025 को लॉन्च होने वाले Axiom 04 मिशन को स्थगित कर दिया गया है। फाल्कन 9 लॉन्च वाहन के बूस्टर चरण के प्रदर्शन को मान्य करने के लिए लॉन्च वाहन की तैयारी के हिस्से के रूप में, लॉन्च पैड पर सात सेकंड का हॉट टेस्ट किया गया।'

Shubhanshu Shukla

Axiom 04 के प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया गया है

'परीक्षण के दौरान प्रणोदन खाड़ी में LOX रिसाव का पता चला था। इसरो टीम द्वारा Axiom और SpaceX के विशेषज्ञों के साथ इस विषय पर चर्चा के आधार पर, लॉन्च के लिए मंजूरी देने से पहले रिसाव को ठीक करने और आवश्यक सत्यापन परीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। इसलिए ISS पर पहली भारतीय गगनयात्री भेजने के लिए 11 जून 2025 को होने वाले Axiom 04 के प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया गया है।'

सादर
डॉ. वी. नारायणन
सचिव डीओएस/
अध्यक्ष इसरो और अध्यक्ष अंतरिक्ष आयोग


कौन हैं कैप्टन शुभांशु शुक्ला?

राकेश शर्मा के अंतरिक्ष में जाने के 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला तीन विदेशी अंतरिक्षयात्रियों के साथ इस मिशन पर जाने वाले हैं।

आइए एक नजर डालते हैं शुभांशु शुक्ला के प्रोफाइल पर

  • पूरा नाम: शुभांशु शुक्ला
  • जन्म: 10 अक्टूबर 1985, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
  • शिक्षा: सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, लखनऊ; बी.एस. (कंप्यूटर साइंस)
  • NDA, 2005; M.Tech - IISc बेंगलुरु (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग)
  • भारतीय वायुसेना में करियर: भर्ती और प्रारंभिक सेवा: जून 2006 में फाइटर स्ट्रिम में कमीशन; अब ग्रुप कैप्टन
  • उड़ान अनुभव: करीब 2,000+ घंटे; Su‑30MKI, MiG‑21, MiG‑29, Jaguar, Hawk, Dornier‑228, An‑32 विमान

इतिहास रचने वाला मिशन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+