श्रीलंका-साउथ अफ्रीकी हाई कमीशन में आज जाने से बचें
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) अगर आज आपका राजधानी में चाणक्यपुरी स्थित श्रीलंका हाई कमीशन में जाने का कोई कार्यक्रम है तो उसे आगे के लिए बढ़ा दें। आज वहां पर जिंदगी थम सी गई है। कोई कामकाज नहीं हो रहा।
वन इंडिया ने हाई कमीशन में फोन किया तो वहां से एक भद्र महिला ने काफी देऱ के बाद फोन उठाया। हमने वहां के माहौल के बारे में पूछा कि क्या हाई कमीशन में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 के चलते कामकाज हो रहा है? उधर से जवाब आया कि सारा स्टाफ बिजी है मैच देखने में। उसकी साफगोई हमें पसंद आई।
वीजा विभाग करता काम
उधर, वसंत विहार स्थित साउथ अफ्रीका हाई कमीशन में श्रीलंका हाई कमीशन से कुछ बेहतर स्थिति लगी कामकाज के लिहाज से। वहां पर फोन किया तो पता चला कि वीजा विभाग तो काम कर रहा है। बाकी विभागों में लोग बिजी हैं। यानी वे मैच देख रहे हैं।
थमेगी जिंदगी
अब माना जा रहा है कि जिस दिन भारत- बांग्लादेश टीमों का क्वार्टर फाइनल होगा उस दिन बांग्लादेश हाई कमीशन में जिंदगी थम सी जाएगी। सारे काम रूक जाएँगे। बता दें कि बांग्लादेश टीम के आईआईसी विश्वकप 2015 में इंग्लैंड को हराने के बाद कई दिनों तक दिल्ली में हाई कमीशन का स्टाफ जश्न मनाता रहा था।
पार्टी दी थी
राजधानी स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन में हाईकमिशनर की तरफ से राजधानी के कुछ खास लोगों को पार्टी दी गई थी। इस दौरान लजीज भोजन परोसा गया और मैच के खास अंश टीवी पर दिखाए जाते रहे थे। तब बांग्लादेश हाई कमीशन के एक स्टाफर महमूद आलम ने फोन पर कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि हम विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। अब हमें कोई कमजोर टीम नहीं कहेगा।
काम हुआ पंगु
जानकारों ने बताया कि जिस दिन पाकिस्तान या बांग्लादेश का मैच होता है उस दिन इन देशों हाई कमीशनों में काम पंगु हो जाता है। यानी इनमें भी भारत वाला क्रिकेट का जुनून है।













Click it and Unblock the Notifications