मंत्री हूं इसलिए प्लेन में माचिस, सिगरेट और लाइटर लेकर चलता हूं कोई चेक नहीं करता: अशोक गजपति राजू
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। नरेन्द्र मोदी के मंत्रियों और विवादित बयान का मानों चोली-दामन का साथ हो। एक बयान का बवाल शांत होता है कि दूसरा आ खड़ा होता है। इस बार इस लिस्ट में केंद्रीय विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू का नाम है। जी हां गजपति राजू ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि '' मैं अकसर हवाई यात्रा के दौरान माचिस की डिब्बी लेकर चलता हूं और अक्सर ऐसा करके कानून को तोड़ता हूं।

उनकी कोई चेकिंग भी नहीं होती।'' गजपति राजू ने यह भी कहा कि एक मंत्री होने के कारण हवाई अड्डों पर उनकी जांच नहीं की जाती है और इस तरह वह अपनी माचिस और लाइटर बचा लेते हैं। जबकि जब वह मंत्री नहीं थे तो ये जब्त हो जाती थी।
गजपति राजू के इस बयान पर वीआईपी कल्चर और देश में हवाई सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। राजू ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी नहीं सुना कि माचिस की वजह से दुनिया के किसी भी जगह सुरक्षा में कोई चूक होने की घटना सामने आई हो।
राजू ने बिना ओर-छोर के बयान देते हुए कहा कि मैने कभी नहीं सुना कि माचिस की डिब्बी से प्लेन को हाईजैक किया गया हो। उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा स्मोकिंग करता हूं, इसलिए हमेशा मेरे साथ माचिस की डिब्बी होती है। साथ ही मैं उसे प्लेन में भी लेकर जाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications