केंद्रीय मंत्री ने दिया इशारा, Lockdown 4 के आखिरी तक शुरू हो सकती है घरेलू विमान सेवाएं
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देश भर में जारी लॉकडाउन के चलते अर्थव्यवस्था लड़खड़ा गई है। ऐसे में 1 जून से रेलवे ने ट्रेनें शुरू करने की योजना बना ली है। जानकारी के मुताबिक 1 जून से करीब 200 स्पेशल ट्रेन चलेंगी। इस बीच खबर आ रही है कि सरकार घरेलू उड़ानों को भी शुरू करने के प्लान में है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि घरेलू उड़ानें बहाल करने का फैसला अकेले केंद्र सरकार नहीं लेगी क्योंकि नागरिक उड्डयन की अनुमति देने के लिए राज्यों को भी तैयार होना है। पुरी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है, और सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 31 मई तक निलंबित कर दिया गया है।
200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने जा रहा रेलवे
कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण थमी जिंदगी को रफ्तार देने की लिए सरकार ने कमर कस ली है। प्रवासी मजदूरों के लिए श्रमिक स्पेशल, राजधानी के रूट पर 15 जोड़ी एसी स्पेशल ट्रेनों के बाद अब रेल मंत्रालय ने 200 नॉन एसी स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है। गोयल के मुताबिक, भारतीय रेल एक जून से अपने टाइम टेबल के हिसाब से हर दिन 200 नॉन एसी ट्रेनें चलाने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications