कश्मीर में हो रही है भारी बर्फबारी, कुपवाड़ा और बारामुला में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी

कुपवाड़ा और बारामुला में 17 जनवरी शाम 5 बजे से 18 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

कश्मीर। इन दिनों जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है। इसी बीच कुपवाड़ा और बारामुला में 17 जनवरी शाम 5 बजे से 18 जनवरी शाम 5 बजे तक के लिए बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह अलर्ट 2600 मीटर एल्टिट्यूट ऊपर की तरफ के लिए जारी किया गया है। वहीं दूसरी ओर, 18 जनवरी और 19 जनवरी को कश्मीर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में बर्फबारी की वजह से पारा काफी अधिक गिर गया है। बर्फबारी के चलते अब श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी लगातार दूसरे दिन बंद ही रहा है।

snowfall कश्मीर में हो रही है भारी बर्फबारी, कुपवाड़ा और बारामुला में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें- कोलकाता के शाही इमाम बोले, शॉर्ट पेंट और हल्की सी गंजी पहनना लड़कियों के लिए ठीक नहीं

श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की पुष्टि खुद यातायात विभाग के एक अधिकारी ने की है। अधिकारी के अनुसार राजमार्ग पर फंसे वाहनों को निकालने के लिए बर्फ हटाने का काम लगातार चल रहा है। श्रीनगर में कल रात 0.5 मिमी. की बर्फबारी हुई थी। पर्यटकों के लिए मशहूर गुलमर्ग में भी 1.2 मिमी बर्फबारी हुई है तापमान शून्य से 10.2 डिग्री नीचे जा पहुंचा है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार यह घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा है। लद्दाख और लेह में तापमान शून्य से 13.7 डिग्री नीचे चला गया है।

snowfall कश्मीर: कुपवाड़ा और बारामुला में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी
ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ के पार, 31 मार्च के बाद भी मुफ्त मिल सकती हैं सेवाएं!

कुपवाड़ा में 8 मिमी की बर्फबारी हुई है, जिसके बाद तापमान 2.9 डिग्री नीचे गिर गया है। जवाहर सुरंग और आसपास के इलाकों में भी करीब दो फुट बर्फ गिरी है। जहां एक ओर भारी बर्फबारी ने यातायात बाधित हुआ है, वहीं दूसरी ओर हवाई उड़ानों पर भी इससे फर्क पड़ा है और की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+