हिमाचल प्रदेश में आया खतरनाक हिमस्खलन, कैमरे में कैद हुआ भयावह Video

शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले रविवार को एक बार फिर हिमस्खलन आया। भारी बर्फबारी होने की वजह से पहाड़ बर्फ की मोटी चादर से ढक गए हैं। ऐसे में वहां पिछले महीने से कई बार हिमस्खलन आ चुका है। रविवार को आए इस हिमस्खलन का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बर्फ की धुंध देखी जा सकती है। देखने में तो यह काफी भयावह लगता है लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा दृश्य खूबसूरत भी है।

हिमस्खलन का वीडियो आया सामने

हिमस्खलन का वीडियो आया सामने

स्पीति जिले में आए इस हिमस्खलन में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, वीडियो को देखने पर लगता है कि यह वहीं के स्थानीय लोगों द्वारा शूट किया गया है। हिमस्खलन लाहौल स्पीति के चंद्रा वैली में आया है, वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ के बर्फ की एक मोटी चादर भरभरा कर नीचे गिर रही है। हिमस्खलन से वहां के आसपास का इलाका बर्फ की धुंध में ढक जाता है। बता दें कि कड़ाके की ठंड के चलते बहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। ठंड का असर यह है कि उत्तर भारत में भी लोग घरों से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं।

दो दिन पहले खुला राष्ट्रीय राजमार्ग 305

दो दिन पहले खुला राष्ट्रीय राजमार्ग 305

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का असर वहां के यातायात पर भी देखने को मिला है। पहाड़ों के साथ-साथ सड़क भी बर्फ से ढक गए हैं जिससे आवागमन के लिए यात्रियों को परेशानी हो रही है। दो दिन पहले बर्फबारी के चलते ही कुल्लू में जालोरी दर्रे के पास बर्फ से ढके राष्ट्रीय राजमार्ग 305 को बंद कर दिया गया था। मौसम साफ होने के बाद रास्ते को शुक्रवार के दिन खोला गया। अभी भी इस सड़क पर भारी वाहनों का जाना वर्जित है यह सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है।

उत्तर भारत में जारी है सर्दी का सितम

पूरे देश में ठंड ने तांडव मचा दिया है, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का दौर जारी है, दिल्ली से शीतलहर और कोहरे का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, घने कोहरे की वजह से विजिबिलटी कम हो गई है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब,चंडीगढ़, दिल्ली, यूपी, झारखंड , पंजाब, बिहार , मेघालय और असम में आज घना कोहरा छाया रहेगा और ये रवैया अगले ती-चार दिनों तक रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: साक्षी महाराज ने कहा- CAA के बाद अब मोदी सरकार लागू करेगी एनआरसी, रोहिंग्या घुसपैठियों को देश से बाहर किया जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+