सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन, 4 जवान शहीद, 2 कुली की मौत
नई दिल्ली। सियाचीन ग्लेशियर पर हिमस्खलन की वजह से यहां तैनात सेना के चार जवान शहीद हो गए हैं, जबकि इस हादसे में दो कुली की भी मौत हो गई है। सेना के अनुसार सियाचिन ग्लेशियर में आए हिमस्खलन की वजह से कुल आठ लोग बर्फ के नीचे दब गए थे। जिन्हें वहां से निकालने के लिए मौके पर राहत और बचाव दल को रवाना किया गया।
Recommended Video

सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस हादसे में 8 लोग बर्फ के नीचे दब गए थे, जिसमे से 7 लोगों की हालत काफी गंभीर थी। बर्फ के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें पास के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेना के 4 जवान और दो कुली शामिल हैं। इन लोगों की मौत हाइपोथर्मिया यानि शरीर का तापमान बहुत कम होने की वजह से हुई है। जानकारी के अनुसार यह हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर में आया था, जोकि तकरीबन 19000 फीट से उपर की ऊंचाई पर स्थित है। यह हिमस्खलन आज दोपहर तकरीबन 3.30 बजे आया। जब यह हिमस्खलन उत्तरी ग्लेशियर पर आया तो उस वक्त सेना की टुकड़ी पेट्रोलिंग कर रही थी।
आपको बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर काराकोरम क्षेत्र में लगभग 20 हजार फुट की उंचाई पर स्थित है। सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र माना जाता है। यहां पर होने वाली सर्दी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि यहां शरीर के अंग सुन्न हो जाते हैं। यहां तैनात सैनिकों को तेज सर्द हवाओं का भी सामना करना पड़ता है। यहां अक्सर हिमस्खलन की खबरें सामने आती हैं। यहां कभी-कभी तापमान शून्य से 60 डिग्री नीचे तक भी चला जाता है। इससे पहले यहां हिमस्खलन की वजह से कई जवानों की जान जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications