यह ऐप बताएगा, ट्रेन में कितनी वेटिंग होगी कन्फर्म ?
नयी दिल्ली। रेलवे में टिकट बुकिंग को लेकर हमेशा ही मारामारी होती है। टिकट बुकिंग से पहले सबको टेंशन होती है कि टिकट कंफर्म होगी की नहीं। अगर टिकट कंफर्म हो गई तो अगली टेंशन ये होती है कि वह गाड़ी समय पर चलती है या नहीं।

अगर आपको भी इन समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है तो अब आप रिलेक्स हो जाएं। अब आपको इन बातों की टेंशन लेने की जरुरत नहीं क्योंकि एक ऐसा ऐप है जो आपकी इन टेंशन को दूर कर देगा। रेलयात्री डॉट इन railyatri.in नाम की कंपनी ने एक ऐसा मोबाइल ऐप बनाया है, जो आपकी इन सब परेशानियों से दूर कर देगा।
यह ऐप यात्रियों को यह बताता है कि किसी गाड़ी में किसी सीजन में औसतन कितने नंबर तक के वेटिंग टिकट कन्फर्म हो जाते हैं। इसके साथ-साथ ये ऐप आपको इस बात की भी जानकारी देगी कि जिस गाड़ी में आपने टिकट ली है वो गाड़ी महीने में औसतन कितने दिन देर से पहुंचती है। इनके सात-साथ ये ऐप इस बात की भी जानकारी देता है कि उस गाड़ी में किन-कि जगहों के बीच सबसे अधिक लोग सफर करते हैं या किस स्टेशन से सबसे ज्यादा लोग चढ़ते उतरते हैं।
इस मोबाइल ऐप के जरियए कोई किसी गाड़ी के रूट में जगह-जगह ‘मोबाइल कनेक्टिविटी' की स्थिति की भी जानकारी देता है। फिलहाल तो ये ऐप अभी इंटनेट आधारित है। इसे जल्दी ही मोबाइल आधारित बनाने की तैयारी है।












Click it and Unblock the Notifications