'कच्छे में आ जाते थे...,' अवध ओझा की स्टूडेंट ने किया हैरान करने वाला खुलासा, बताया कैसी करते थे बातें
दिल्ली कोचिंग सेंटर में हुए हादसे ने स्टूडेंट्स को इकट्ठा होकर आवाज उठाने पर मजबूर कर दिया है। हर कोई कोचिंग सेंटर्स पर तमाम तरह के सवाल खड़े कर रहा है। इस बीच बच्चों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। विकास दिव्यकीर्ति और अवध ओझा भी छात्रों के निशाने पर हैं।
कारण ये कि इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी वे छात्रों के बीच नहीं पहुंचे। अपने रिएक्शन देने में भी उन्होंने काफी देरी कर दी। ऐसे में छात्र दोनों ही टीचर्स से बहुत गुस्सा हो गए। इस बीच घटना के कई दिनों बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की अवध ओझा की खुलेआम पोल खोलती नजर आ रही है।

छात्रा काफी गुस्से में नजर आ रही है। 'नवयुग टीवी' की रिपोर्टर उनसे सवाल करती है कि वो अवध ओझा को जानती हैं? तो छात्रा बोल पड़ती है कि वो तो गुंडा है। मैं उसकी स्टूडेंट रही हूं नेक्स्ट आईएएस में। वो हिस्ट्री नहीं पढ़ाता बस आकर चार पॉइंट्स दिखा देगा।
इसके बाद लड़की ने कहा कि कच्छे में आता था वो। जब मैंने शिकायत की तो वो हंस के टाल देते हैं। उनका कोई ईमान धर्म नहीं है। सेक्स की बातें करते हैं हमेशा। मेरी मम्मी ने भी देखा जब ऑनलाइन क्लासेज चल रही थीं। दूर दराज के बच्चे उन्हें आइडल बना देते हैं।
वो दो ज्ञान की बातें बोलते हैं और एक बात पढ़ाई की बोलेंगे। यूट्यूब चैनलों को पैसा मिलता है ये सब पोस्ट करने का। ये बातें वायरल हो जाती हैं। उनका सिलेबस तक आज तक कंप्लीट नहीं हुआ है। इसके बाद एक दूसरे छात्र ने कहा कि जिन बच्चों ने आज तक किताबें नहीं खोली हैं, उनपर ही इनका प्रभाव है।
जो टीचर्स कट्टा चलाने की बात करते हैं, उन शिक्षकों की हमारे सामने कोई भी क्रेडिबिलिटी नहीं है। सिर्फ कुछ ही बच्चों पर उनका प्रभाव है, जिन्होंने आजतक अपनी जिंदगी में किताबें तक नहीं खोलीं।












Click it and Unblock the Notifications