कितने अमीर हैं अवध ओझा, कैसे और कहां से करते हैं छप्पर फाड़ कमाई? ओझा सर की संपत्ति जान हो जाएंगे हैरान
Avadh Ojha Net Worth: यूपीएससी के सेलेब्रिटी टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा उर्फ ओझा सर ने अब आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। 2 दिसंबर 2024 को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। अवध ओझा आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव भी लड़ सकते हैं। इससे पहले ओझा सर ने भाजपा और कांग्रेस में भी जानने की कोशिश की थी।
उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले अवध ओझा सर देश के चर्चित शिक्षकों में से एक हैं। अवध ओझा यूपीएससी छात्रों को इतिहास पढ़ाते हैं। 40 वर्षीय अवध ओझा का पूरा नाम ''अवध प्रताप ओझा'' है। इनका जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ था। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई गोंडा से की है। गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ये आईएएस बनना चाहते थे लेकिन ये यूपीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाए और कोचिंग में अपना करियर बनाया।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद अवध ओझा सोशल मीडिया और गूगल पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अवध ओझा की संपत्ति की भी चर्चा कर रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अवध ओझा कितने अमीर हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है? इस लेख में आपको ये भी बताएंगे कि अवध ओझा अपनी कमाई कहां से करते हैं?
Avadh Ojha Net Worth: अवध ओझा की संपत्ति? कहां से करते हैं इनकम?
- कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते राजनीति में एंट्री करने वाले अवध ओझा आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अवध ओझा की कुल संपत्ति 10 से 11 करोड़ रुपये है।
- अवध ओझा का इनकम सोर्स कोचिंग सेंटर्स और यूट्यूब चैनल से होने वाली कमाई है। Avadh Ojha Classes की वेबसाइट के मुताबिक UPSC GS फाउंडेशन कोर्स की फीस ऑनलाइन जमा करने पर जीएसटी के साथ 90 हजार रुपये है और ऑफलाइन जमा करने पर 1,60,000 रुपये है।
- कोचिंग सेंटर के अलावा अवध ओझा अपने यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं। अवध ओझा का यूट्यूब चैनल ''Avadh Ojha'' के लाखों सब्सक्राइबर हैं। इनके एक-एक वीडियो पर मिलियन में व्यूज जाते हैं।
- अंदाजन अवध ओझा अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने 4 से 5 लाख रुपये से ज्यादा कमाते हैं। वहीं अवध ओझा मोटिवेशनल स्पीकर वीडियो के भी कमाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications