Video: रिपेयरिंग के दौरान अचानक चलने लगी ऑटोमेटिक कार, मकैनिक को कुचला

नई दिल्ली, 13 सितंबर। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दीपक प्रभु नामक एक व्यक्ति की तरफ से शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए लोगों को आगाह किया है कि अगर कोई स्वचालित कार (Automatic car) खराब हो जाता है, तो उसके आगे न खड़े हों और न ही ऐसा अपने दोस्तों और सगे-संबंधियों को करने दें। क्योंकि कार किसी भी वक्त चल सकती है और आपकी जान भी जा सकती है। साथ ही वीडियो के जरिए यह भी बताने की कोशिश की गई है कि कैसे ऑटोमेटिक कार की रिपेयरिंग करते समय खुद को सुरक्षित रखें।

autometic car video

ये भी पढ़ें- पुष्कर में अशोक गहलोत के मंत्री के सामने उछाले गए जूते चप्पल, वीडियो हुआ वायरल

रिपेयरिंग के दौरान अचानक चल दी कार

रिपेयरिंग के दौरान अचानक चल दी कार

वायरल हो रहा वीडियो कहां का है, इस बारे में पता नहीं चल पाया है। लेकिन वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसी फॉरेन कंट्री का है। वीडियो में एक ऑटोमेटिक कार दिख रही है। इस कार को रिपेयरिंग के लिए मकैनिक के शॉप पर खड़ी किया गया है। मकैनिक कार को स्टार्ट करके बोनट की तरफ से रिपेयर कर रहा होता है। इस दौरान कार अचानक से चल देती है।

कार के चलने से मकैनिक हुआ घायल

कार के चलने से मकैनिक हुआ घायल

अचानक कार के चलने की वजह से मकैनिक को टक्कर लग जाता है। साथ ही कार के आगे बढ़ने के साथ-साथ मकैनिक भी घिसट जाता और लोहे के एक दरवाजे से चिपक जाता है। इस दौरान कार ड्राइवर जो कि एक महिला है, वह आती है और कार को पीछे करने की कोशिश करती है। लेकिन तब तक मकैनिक बुरी तरह घायल हो जाता है।

अब तक लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

अब तक लाखों लोग देख चुके हैं वीडियो

सोशल मीडिया पर शेयर किए इस वीडियो को अब तक 187,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, इस वीडियो को अब तक 4,300 लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो ने दर्शकों को भी चौका दिया है। वीडियो देखकर दर्शकों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। इसके अलावा दर्शकों ने लोगों से सावधान रहने की भी अपील की है। जबकि कुछ यूजर्स ने सलाह दिया है जब भी स्वाचालित कार को खड़ी करें, तो हैंड ब्रेक जरूर लगाएं। इससे अगर कार गियर में होगी, तब भी आगे की तरफ नहीं बढ़ेगी।

एक यूजर्स ने बताया कैसे कंट्रोल करें स्वाचालित कार

एक यूजर्स ने बताया कैसे कंट्रोल करें स्वाचालित कार

वहीं, एक यूजर ने बताया कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी आधुनिक एटी कारों में कई सुरक्षा विशेषताएं होती हैं। इसके अलावा इस वीडियो ने एक दर्शक को स्पष्ट रूप से भ्रमित कर दिया है। वीडियो को देखकर यूजर ने कहा कि यदि इंजन न्यूट्रल में नहीं है और यदि आप इसे ड्राइव या रिवर्स मोड में रखते हैं तो यह स्टार्ट नहीं होगी। साथ ही यह न्यूट्रल मोड में होने पर भी स्टार्ट नहीं होगी। जब तक आप ब्रेक नहीं पकड़ेंगे। यूजर्स ने कहा कि मैं अपनी कार को इसी तरह हैंडल करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+