जानिये नवजोत कौर के बारे में जिन्होंने बुरके में किया था बड़ा स्टिंग ऑपरेशन

लखनऊ। टीम इंडिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज और सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने एक साथ भाजपा का साथ छोड़ दिया। एक तरफ जहां सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ी तो नवजोत कौर ने मंत्री पद से ना सिर्फ इस्तीफा दिया बल्कि पार्टी को भी अलविदा कह दिया।

BJP छोड़ नवजोत सिद्धू पत्नी के साथ AAP में शामिल, संजय ने ठोंकी ताली

Autobiography of Navjot Kaur Sidhhu who is a doctor by profession

नवजोत कौर पेशे से डॉक्टर हैं और लेकिन 2012 में राजनीति में आने का फैसला लिया। नवजोत कौर 2012 में पंजाब विधान सभा की सदस्य चुनी गयी। उन्होंने अमृतसर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता और स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा संभाला।

नवजोत कौर ने पंजाब स्वास्थ्य विभाग में भी अपनी सेवायें दी और 2012 में अपने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा था। नवजोत कौर ने क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू से विवाह किया और दोनों ही पति पत्नी सक्रिय राजनीति में हैं। नवजोत कौर के दो बच्चे हैं जिनमें एक बेटा जिसका नाम करन जबकि बेटी का नाम राबिया है। नवजोत कौर ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने की सूचना फेसबुक पर दी और उन्होंने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर कड़े हमले किये।

नवजोत कौर उस वक्त सुर्खियों में आयी थी जब उन्होंने सरकारी अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ डॉक्टर को मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करते स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा था। नवजोत कौर खुद बतौर मरीज बुरके में अस्पताल पहुंची थी और उन्होंने डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा था, जिसके बाद वह मीडिया में काफी सुर्खियों में आयी थी।

उस वक्त तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने उन्हें उन्हें राष्ट्रीय पीएनडीजी कमेटी की सुधार समिति का सदस्य बनने का न्योता दिया था जोकि स्वास्थ्य विभाग में सुधार का काम करेगी। नवजोत कौर का नवजोत सिंह सिद्धू से प्रेम विवाह हुआ है, खुद नवजोत कौर ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा था कि सिद्धू उनका लंबे समय तक पीछा कर रहे थे। वह शुरुआत में सिद्धू से काफी नफरत करती थी लेकिन धीरे-धीरे यह नफरत प्यार में बदली और उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू से विवाह कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+