ऑटो में यात्री भूला 3.8 लाख रुपयों से भरा बैग, इतने पैसे देख भी नहीं डिगा ड्राइवर का ईमान

चेन्नई। तमिलनाडु के चेन्नई में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने पुलिस को 3.8 लाख रुपए से भरा बैग लौटाया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। दरअसल यह बैग उसके ऑटो रिक्शा में बैठे एक यात्री की था, जो कार खरीदने के लिए जा रहा था। गलती से अपना पैसों का भरा बैठ ऑटों में भूल गया था। पुलिस ने ऑटोरिक्शा में छूटे यात्री का बैग लौटाने वाले ड्राइवर की प्रशंसा की और उसे सम्मानित भी किया है।

Auto driver returns 3.8 lakh to passenger in chennai, police rewarded

तूतिकोरिन निवासी मोहम्मद अजहरुद्दीन (27) ने अपने एक दोस्त के साथ चिनमय नगर से बुधवार शाम को ऑटोरिक्शा लिया। वह कोयम्बेडु में रोहिणी थिएटर के पास एक ऑटोमोबाइल शोरूम में उतर गए लेकिन अपना लैपटॉप बैग ऑटो रिक्शा में ही भूल गए। ऑटो ड्राइवर प्रथिबन ने बताया कि यात्री के उतारने के बाद जब वो थोड़ी दूर पहुंचा तब उसकी नजर पीछे की सीट पर रखे एक बैग पर पड़ी। उसने जब बैग खोलकर देखा तो उसमें कैश रखा था।

पार्थिबन ने बताया कि, इसके बाद मैं उसी जगह फिर से वापस गया जहां पर मैंने उन दोनों यात्रियों को उतारा था। लेकिन जब यात्री वहां नहीं मिले तो मैं बैग लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और पैसों से भरा बैग पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पार्थिबन से पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले ही अजहरुद्दीन अपने बैग के खोने की रिपोर्ट दर्ज करा चुका था।

पुलिस ने अजरहरुद्दीन को बुलाया और उसके दावा कंफर्म किया। इसके बाद पुलिस ने पैसों से भरा बैग उसके हवाले किया। अजहरुद्दीन ने ड्राइवर की ईमानदारी की तारीफ करते हुए उसे ईनाम भी दिया। इसके बाद सिटी पुलिस कमिश्नर एके विश्वनाथन ने ऑटोरिक्शा ड्राइवर पार्थिबन को कोयम्बेडु सीएमबीटी पुलिस थाने में बुलाकर सम्मानित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+