बेंगलुरु का ये ऑटो ड्राइवर बना मिसाल, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त मदद के लिए 24 घंटे रहता है तैनात

बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक ऑटो ड्राइवर को उसकी नेकदिली के लिए खास पहचाना जाता है। दरअसल मल्लिकार्जुन नाम के ये ऑटोड्राइवर गर्भवति महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए 24 घंटे अपने ऑटो की सुविधा को खुला रखते हैं। ये सुविधा वे पिछले 5 सालों से बिल्कुल मुफ्त दे रहे हैं। वे आपात स्थिति में महिलाओं को फौरन अस्पताल पहुंचाते हैं। वे नहीं चाहते की कोई महिला प्रसव पीड़ा को अधिक देर तक झेले या फिर आपास स्थिति में उसकी मौत हो जाए।

मल्लिकार्जुन के ऑटो पर लिखा है कुछ ऐसा

मल्लिकार्जुन के ऑटो पर लिखा है कुछ ऐसा

महिलाओं को 24 घंटे आपातकाल सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर मल्लिकार्जुन ने अपने ऑटो पर जानकारी लिखी हुई है। मल्लिकार्जुन की ये दरियादिली क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है और लोग उनको इसके लिए जानते हैं। मल्लिकार्जुन चाहते हैं कि किसी भी गर्भवति महिला को अधिक देर तक पीड़ा न झेलनी पड़े और वे उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा दें। मल्लिकार्जुन ऑटो में प्रसव झेल रही महिला के आराम का भी पूरा ख्याल रखते हैं।

अब तक इतने 100 महिलाओं की मदद कर चुके मल्लिकार्जुन

अब तक इतने 100 महिलाओं की मदद कर चुके मल्लिकार्जुन

मल्लिकार्जुन पिछले 5 सालों से ये काम कर रहे हैं। ऐसे में अब तक कुल 100 महिलाओं की मदद कर चुके हैं। गर्भवति महिलाओं की मदद कर मल्लिकार्जुन को बहुत अधिक संतुष्टी का एहसास होता है। वे किसी भी जरूरतमंद महिला के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। वे जरूरतमंद गर्भवति महिलाओं के लिए दिन या रात नहीं देखते, बस मौके पर पहुंच जाते हैं।

गर्भवति महिलाओं के लिए मल्लिकार्जुन के दिल में है क्यों है इतनी पीड़ा

गर्भवति महिलाओं के लिए मल्लिकार्जुन के दिल में है क्यों है इतनी पीड़ा

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में मल्लिकार्जुन ने बताया कि ये सेवा मैंने तब शुरु की जब कई साल पहले मेरी गर्भवति बहन तो प्रसव पीड़ा के दौरान अस्पताल जाने में परेशानी हुई थी। यहां कोई एम्बुलेंस सुविधा भी नहीं थी। इसलिए मैंने अपने क्षेत्र में ये सुविधा शुरु करने पर विचार किया। मेरे ऑटो के पीछे एक नंबर लिखा है। लोग जरूरत पर मुझे कॉल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+