वीके सिंह का विवादित बयान: हिंदी सम्मेलनों में नशे में किताब पढ़ते हैं लेखक
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली विश्व हिंदी सम्मेलन से ठीक पहले विदेश राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने एक विवादित बयान दे दिया है। इस बयान से हड़कंप मचा गया है। वीके सिंह ने कहा है कि पहले साहित्यकार और लेखक ऐसे आयोजनों में खाना खाने के लिए आते थे और शराब पीकर नशे में किताब का पाठ करते थे।

आपको बता दें कि इस बार का (दसवीं) विश्व हिंदी सम्मेलन विदेश मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। 10 से 12 सितंबर को आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि इसमें 27 देशों से लगभग 2000 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications