पहाड़ी के ऊपर रोमांटिक अंदाज में कर रहा था प्रपोज, Yes बोलते ही 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिरी गर्लफ्रेंड

पहाड़ी के ऊपर रोमांटिक अंदाज में कर रहा था प्रपोज, Yes बोलने के बाद 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिरी गर्लफ्रेंड

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपने कई प्रपोजल वीडियो और तस्वीरें देखी होंगी, जिसमें कपल एक-दूसरे को अकेले पहाड़ी पर प्रपोज करते दिखते हैं। लेकिन ये कितना जोखिम भरा और खतरनाक हो सकता है कि इसका उदाहरण ऑस्ट्रिया में दिखने को मिला है। जहां प्रेमी के प्रपोज करने के बाद गर्लफ्रेंड का पैर फिसल गया और वो 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे गिर गई। ये घटना ऑस्ट्रिया के कारिंथिया में फॉल्कर्ट पहाड़ी की है। जहां 27 साल का युवक अपनी 32 वर्षीय गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज कर रहा था। प्रेमिका ने जैसे ही ब्वॉयफ्रेंड को ''YES'' बोलकर जवाब दिया, उसका पैर फिसल गया और वो 650 फीट ऊंची चट्टान से नीचे जा गिरी।

Recommended Video

    Romantic Style में पहाड़ी के ऊपर कर रहा था Propose, Yes बोलते ही गिरी गर्लफ्रेंड | वनइंडिया हिंदी
    Austria

    जैसे ही प्रेमिक पड़ाडी के नीचे गिरी प्रेमी ने भी उसे बचाने के लिए पीछे छलांग लगा दी। लेकिन वो 50 फीट नीचे जाकर किसी एक दूसरे चट्टान में अटक गया। रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ पर बर्फ की चादर बिछे होने के कारण दोनों की जान बच गई। ये हादसा 27 दिसंबर 2020 की है। इस कपल ने एक दिन पहले उसी पहाड़ पर ट्रेकिंग की थी।

    पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि महिला अपना संतुलन बिगड़ने की वजह से नीचे गिर गई थी। दोनों बहुत बहुत किस्मत वाले थे, जो उनकी जान बच गई। पुलिस ने कहा कि अगर बर्फ की चादर ना होती तो इस हादसे की तस्वीर कुछ और ही होती।

    पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया, कपल चट्टान के किनारे पर खड़ा था और संतुलन बिगड़ने से पहाड़ी से सबसे पहले लड़की और फिर बाद में लड़का भी नीचे गिरा। लड़का 50 फीट नीचे गिरने पर एक चट्टान से टकराया और वहीं फंस गया। जबकि महिला 650 फीट नीचे बर्फ की चादर पर गिरी थी।

    पुलिस ने बताया कि वहां से गुजरते एक राहगीर ने महिला को देखा और इमरजेंसी नंबर पर फोन कॉल किया। जिसके बाद रेस्क्यू टीम वहां पहुंची। रेस्क्यू टीम ने महिला और शख्स को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया। कपल को कुछ मामूली फैक्चर भी हुए हैं। पुलिस ने कहा है कि दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+