भारत से गायब हुए डिफाल्टर माल्या ऑस्ट्रेलिया में फॉर्मूला-1 का लेंगे आनंद?
नई दिल्ली। देश के मशहूर कारोबारी विजय माल्या अभी भी कहां हैं इस बारे में किसी को कोई खबर नहीं है। जांच-पड़ताल से तो ये पता चल गया कि विजय माल्या 2 मार्च को ही दिल्ली से लंदन चले गये लेकिन फिर भी अभी उनकी सही लोकेशन किसी को भी मालूम नहीं है।
ऐसे में खबर आ रही है कि विजय माल्या आस्ट्रेलिया में होने वाली फार्मूला-1 रेस कार का लुत्फ उठा सकते हैं। न्यूज चैनल आज तक की वेबसाइट के मुताबिक माल्या को 17 से 20 मार्च के बीच मेलबर्न में होने वाली फॉर्मूला वन रेस के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया गया है।
उन्हें यह निमंत्रण फोर्स इंडिया एफ-1 टीम के शेयर होल्डर होने के कारण मिला है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि भारत सरकार और ईडी जिसे शिद्दत से खोज रही है वो जनाब इस रेस कार के मजे कैसे उठाते हैं।













Click it and Unblock the Notifications